- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जीतू पटवारी पर सीएम का पलटवार: बोले- "खुद की उतरी नहीं होगी रात की"; महिलाओं पर दिए बयान को बताया शर...
जीतू पटवारी पर सीएम का पलटवार: बोले- "खुद की उतरी नहीं होगी रात की"; महिलाओं पर दिए बयान को बताया शर्मनाक
Ujjain, MP
महिलाओं के शराब सेवन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटवारी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ऐसी सोच पर "शर्म आनी चाहिए, डूब मरना चाहिए"। उन्होंने इशारों में पटवारी को शराबी तक कह डाला।
सीएम उज्जैन में एक कार्यक्रम के दौरान बोले—“कोई कहता है कि बहनें पैसे मिलने पर शराब पीती हैं। यह प्रदेश की बेटियों का अपमान है। ऐसी बात करने वाले को जनता माफ नहीं करेगी। पटवारी को माफी मांगनी चाहिए।”
सीएम का सीधा वार
डॉ. मोहन यादव ने कहा—“पता नहीं कहां से आंकड़े ले आए। खुद की उतरी नहीं होगी रात की, भगवान जाने किस हाल में बयान दिया है। जैसी बुद्धि वैसी बात।” उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी सूरत में बहन-बेटियों का अपमान सहन नहीं करेगी।
पटवारी ने किया खंडन
सीएम के बयान पर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा—“मैं मुख्यमंत्री जी की टिप्पणी को पूरी विनम्रता से अस्वीकार करता हूं। आदर्श राजनीति की पहचान संवाद और जनता के मुद्दे उठाना है, न कि व्यक्तिगत हमले करना।”
पटवारी ने दोहराया कि उनका बयान राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) और सरकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। साथ ही कहा कि “प्रदेश में शराब का सरकारी व्यापार भविष्य बर्बाद कर रहा है और मेरा बयान इसी खतरे की ओर ध्यान दिलाने वाला था।”
विवादित बयान से मचा हंगामा
पटवारी ने कुछ दिन पहले कहा था कि—“मध्यप्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। यह हाल बीजेपी राज की देन है।” इस बयान के बाद बीजेपी महिला मोर्चा ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया और भाजपा नेताओं ने पटवारी से सार्वजनिक माफी की मांग की।
उज्जैन में विकास कार्यों का भूमिपूजन
विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देने के साथ ही सीएम यादव ने उज्जैन में रीगल टॉकीज की जगह बनने वाले कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और पार्किंग का भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा वे द्वितीय वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सीएम ने काफिला रोककर स्थानीय ढाबे पर मशहूर कचौरी का स्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए