- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में आज : CM का ग्वालियर-छतरपुर दौरा, भोपाल में बनेंगी 2 मल्टीलेवल पार्किंग, खेल सेमिनार और MCU
एमपी में आज : CM का ग्वालियर-छतरपुर दौरा, भोपाल में बनेंगी 2 मल्टीलेवल पार्किंग, खेल सेमिनार और MCU में एडमिशन जारी
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज ग्वालियर और छतरपुर के दौरे पर रहेंगे। वहीं राजधानी भोपाल में 2 नई मल्टीलेवल पार्किंग की योजना को मंजूरी की दिशा मिलेगी, खेल दिवस पर विशेष सेमिनार होगा और माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
CM मोहन यादव का ग्वालियर-छतरपुर दौरा
मुख्यमंत्री सुबह 09:30 बजे भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में स्वदेशी से स्वावलंबन संगोष्ठी सह प्रदर्शनी में शामिल होंगे। इसके बाद 10:40 बजे ग्वालियर रवाना होंगे।
ग्वालियर में 11:35 बजे रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव में शिरकत करेंगे।
दोपहर 02:30 बजे ग्वालियर से छतरपुर रवाना होकर 03:20 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लेंगे।
शाम 04:30 बजे रोड शो और 05:05 बजे ग्रंथालय का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद शाम 05:30 बजे भोपाल लौटेंगे।
मुख्यमंत्री ‘आपकी अदालत’ में देंगे विशेष साक्षात्कार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात 10 बजे एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह के कार्यक्रम आपकी अदालत में विशेष साक्षात्कार देंगे। इसमें वे प्रदेश के विकास और समसामयिक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।
भोपाल में 2 मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी
राजधानी भोपाल में नगर निगम ने 2 नई मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव भेजा है।
-
स्थान : 10 नंबर मार्केट और आईएसबीटी
-
लागत : लगभग 50 करोड़ रुपए
-
संरचना : 5 मंजिला इमारतें
-
क्षमता : 1500 से अधिक वाहन पार्किंग की सुविधा
इससे शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान होगा।
खेल दिवस पर विशेष आयोजन
30 अगस्त को सुबह 10:30 बजे भोपाल के नर्मदा क्लब में खेल विषयों पर विशेष सेमिनार होगा। इसमें शामिल होंगे –
-
पूर्व क्रिकेटर एवं मोटिवेशनल स्पीकर मदनलाल शर्मा
-
स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. मनोज नागर
-
हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट डॉ. संजना किरन
-
एंटी-डोपिंग अधिकारी शशिकांत भारद्वाज
दोपहर 3 बजे टीटी नगर स्टेडियम में महिला फुटबॉल मैच (सरदारपुर बनाम विचारपुर) खेला जाएगा।
एमपी में आज : MCU में प्रवेश प्रक्रिया जारी
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कंप्यूटर, मीडिया और योग विषयों के सांध्यकालीन पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन जारी हैं।
-
आवेदन की अंतिम तिथि : 31 अगस्त
-
आवेदन प्रक्रिया : ऑनलाइन
-
वेबसाइट : www.mcu.ac.in
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए