एमपी में ठंड का कहर: इंदौर-भोपाल में पारा 8 डिग्री तक लुढ़का, 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार नवंबर की शुरुआत में ही रौद्र रूप दिखा दिया है। इंदौर और भोपाल में पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जबकि प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।
मौसम विभाग ने बुधवार को 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

 देवास में स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे

लगातार गिरते तापमान को देखते हुए देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आदेश जारी किया है कि अब नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के जल्दी सक्रिय होने से उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर अब मध्य प्रदेश में भी महसूस हो रहा है।
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं लगातार राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान गिरा रही हैं।

 अब पूर्वी जिलों में भी ठंड का असर

जहां शुरुआती ठंड सिर्फ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम तक सीमित थी, अब इसका असर जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल तक पहुंच चुका है।
जबलपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई — तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • भोपाल — 8.3°C

  • इंदौर — 8.4°C

  • राजगढ़ — 8°C (सबसे ठंडा)

  • ग्वालियर — 11°C

  • उज्जैन — 11.5°C

 शिमला और मसूरी से भी ठंडे एमपी के शहर

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 डिग्री तक पहुंच गया।
इंदौर में 1938 के बाद सबसे ज्यादा ठंड दर्ज हुई, जहां पारा 7 डिग्री तक गिरा।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश की ठंड हिमालयी राज्यों से भी आगे निकल गई है।

 पचमढ़ी में दिन का तापमान गिरा

राज्य के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 13.8°C रहा, जबकि दिन में यह 23.6°C तक गिर गया।
बैतूल, सीधी, मलाजखंड और रायसेन में भी दिन का पारा 27°C से नीचे दर्ज किया गया।

 अक्टूबर-नवंबर का मौसम असामान्य

अक्टूबर में औसत से 121% अधिक बारिश दर्ज हुई, जिससे ठंड जल्दी शुरू हो गई।
30 अक्टूबर को भोपाल का दिन का तापमान 24°C रहा — जो पिछले 25 वर्षों में सबसे ठंडा अक्टूबर दिवस था।

अगले 10 दिन और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Nov 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में ठंड का कहर: इंदौर-भोपाल में पारा 8 डिग्री तक लुढ़का, 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में ठंड ने इस बार नवंबर की शुरुआत में ही रौद्र रूप दिखा दिया है। इंदौर और भोपाल में पारा 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है, जबकि प्रदेश के 11 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।
मौसम विभाग ने बुधवार को 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

 देवास में स्कूल अब सुबह 10 बजे से खुलेंगे

लगातार गिरते तापमान को देखते हुए देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने आदेश जारी किया है कि अब नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे के बाद ही खुलेंगे। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 उत्तरी बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के जल्दी सक्रिय होने से उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर अब मध्य प्रदेश में भी महसूस हो रहा है।
उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं लगातार राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान गिरा रही हैं।

 अब पूर्वी जिलों में भी ठंड का असर

जहां शुरुआती ठंड सिर्फ भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम तक सीमित थी, अब इसका असर जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल तक पहुंच चुका है।
जबलपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई — तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

 प्रमुख शहरों का तापमान

  • भोपाल — 8.3°C

  • इंदौर — 8.4°C

  • राजगढ़ — 8°C (सबसे ठंडा)

  • ग्वालियर — 11°C

  • उज्जैन — 11.5°C

 शिमला और मसूरी से भी ठंडे एमपी के शहर

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 8 डिग्री तक पहुंच गया।
इंदौर में 1938 के बाद सबसे ज्यादा ठंड दर्ज हुई, जहां पारा 7 डिग्री तक गिरा।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश की ठंड हिमालयी राज्यों से भी आगे निकल गई है।

 पचमढ़ी में दिन का तापमान गिरा

राज्य के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 13.8°C रहा, जबकि दिन में यह 23.6°C तक गिर गया।
बैतूल, सीधी, मलाजखंड और रायसेन में भी दिन का पारा 27°C से नीचे दर्ज किया गया।

 अक्टूबर-नवंबर का मौसम असामान्य

अक्टूबर में औसत से 121% अधिक बारिश दर्ज हुई, जिससे ठंड जल्दी शुरू हो गई।
30 अक्टूबर को भोपाल का दिन का तापमान 24°C रहा — जो पिछले 25 वर्षों में सबसे ठंडा अक्टूबर दिवस था।

अगले 10 दिन और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-havoc-in-mp-mercury-drops-to-8-degrees-in/article-37595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.