मध्यप्रदेश में तेज़ी से बढ़ी सर्दी, कई जिलों में पारा 10°C के नीचे; आज से रातें होंगी और ठंडी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में शीतलहर का दौर एक बार फिर तेज़ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य के कई हिस्सों में पहले ही बर्फीली हवा का असर साफ दिख रहा है।

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 दिसंबर से सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है और इसी का असर मध्यप्रदेश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के रूप में दिखेगा। 5 से 6 दिसंबर के बीच राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

6 जिलों में पारा 10°C से नीचे

रविवार और सोमवार की रात राज्य के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।

  • पचमढ़ी सबसे ठंडा – 6.8°C

  • इंदौर – 8.2°C

  • राजगढ़ – 8.2°C

  • भोपाल – 9.4°C

  • रीवा/नौगांव – 9.5°C

इसके अलावा जबलपुर, बैतूल, खजुराहो, दतिया, छिंदवाड़ा और कई अन्य जिलों में भी पारा 12 डिग्री से नीचे रहा। उज्जैन और ग्वालियर में भी रातें काफी ठंडी रहीं।

दिसंबर में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन व सागर संभाग में तापमान और नीचे जा सकता है।
अंदेशा है कि—

  • 5–7 दिन घना कोहरा,

  • 3–4 दिन कोल्ड-डे,

  • 2–3 दिन मावठा देखने को मिल सकता है।

जनवरी में भी रहेगा ठंड का तीखा असर

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि जनवरी में भी ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा।
भोपाल, इंदौर, मुरैना, विदिशा, पिपरिया और देवास में रात का तापमान 3–4°C तक गिर सकता है।
साथ ही—

  • 8–10 दिन घना कोहरा,

  • 3–5 दिन मावठा,

  • 5–7 दिन तेज़ शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में तेज़ी से बढ़ी सर्दी, कई जिलों में पारा 10°C के नीचे; आज से रातें होंगी और ठंडी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में शीतलहर का दौर एक बार फिर तेज़ होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट दर्ज की जा सकती है। राज्य के कई हिस्सों में पहले ही बर्फीली हवा का असर साफ दिख रहा है।

नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 दिसंबर से सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 5 दिसंबर से हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है और इसी का असर मध्यप्रदेश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के रूप में दिखेगा। 5 से 6 दिसंबर के बीच राज्य में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

6 जिलों में पारा 10°C से नीचे

रविवार और सोमवार की रात राज्य के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।

  • पचमढ़ी सबसे ठंडा – 6.8°C

  • इंदौर – 8.2°C

  • राजगढ़ – 8.2°C

  • भोपाल – 9.4°C

  • रीवा/नौगांव – 9.5°C

इसके अलावा जबलपुर, बैतूल, खजुराहो, दतिया, छिंदवाड़ा और कई अन्य जिलों में भी पारा 12 डिग्री से नीचे रहा। उज्जैन और ग्वालियर में भी रातें काफी ठंडी रहीं।

दिसंबर में बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी

दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस महीने भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन व सागर संभाग में तापमान और नीचे जा सकता है।
अंदेशा है कि—

  • 5–7 दिन घना कोहरा,

  • 3–4 दिन कोल्ड-डे,

  • 2–3 दिन मावठा देखने को मिल सकता है।

जनवरी में भी रहेगा ठंड का तीखा असर

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि जनवरी में भी ठंड का यह सिलसिला जारी रहेगा।
भोपाल, इंदौर, मुरैना, विदिशा, पिपरिया और देवास में रात का तापमान 3–4°C तक गिर सकता है।
साथ ही—

  • 8–10 दिन घना कोहरा,

  • 3–5 दिन मावठा,

  • 5–7 दिन तेज़ शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-increases-rapidly-in-madhya-pradesh-mercury-will-be-below/article-39001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.