ठंड ने दी दस्तक! एमपी में बारिश से गिरी तापमान की रफ्तार, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के चार जिलों — बड़वानी, धार, झाबुआ और आलीराजपुर — में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बारिश से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में डिप्रेशन (अवदाब) का असर बढ़ने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को इसका असर विशेष रूप से नर्मदापुरम और इंदौर संभागों में अधिक रहेगा।
बड़वानी, धार, झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, उज्जैन, इंदौर, छिंदवाड़ा, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, बालाघाट, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, शाजापुर, सीहोर, सिवनी, रतलाम, हरदा, आगर मालवा, देवास, पांढुर्णा और मंडला में हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड ने दी दस्तक, रात का पारा गिरा

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवा चलने लगी है।
प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, गुना, जबलपुर, खजुराहो, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम और उज्जैन में तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा।

भोपाल में सुबह से बादलों का डेरा

राजधानी भोपाल में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की फुहारों से शहर में ठंडक बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में भी अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

ठंड ने दी दस्तक! एमपी में बारिश से गिरी तापमान की रफ्तार, चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के चार जिलों — बड़वानी, धार, झाबुआ और आलीराजपुर — में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बारिश से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में डिप्रेशन (अवदाब) का असर बढ़ने से बारिश का दौर शुरू हो गया है। रविवार को इसका असर विशेष रूप से नर्मदापुरम और इंदौर संभागों में अधिक रहेगा।
बड़वानी, धार, झाबुआ और आलीराजपुर जिलों में साढ़े चार इंच तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, उज्जैन, इंदौर, छिंदवाड़ा, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, बालाघाट, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, शाजापुर, सीहोर, सिवनी, रतलाम, हरदा, आगर मालवा, देवास, पांढुर्णा और मंडला में हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है।

ठंड ने दी दस्तक, रात का पारा गिरा

राजधानी भोपाल में रविवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम ठंडा बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और ठंडी हवा चलने लगी है।
प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रात के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, उमरिया, बैतूल, गुना, जबलपुर, खजुराहो, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम और उज्जैन में तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ेगा।

भोपाल में सुबह से बादलों का डेरा

राजधानी भोपाल में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। हल्की फुहारों से शहर में ठंडक बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल में भी अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-knocks-in-mp-temperature-falls-due-to-rain-alert/article-36326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.