मध्यप्रदेश में ठिठुरन : तापमान 2 डिग्री तक गिरा, कोहरा बना आफत; राजगढ़ सबसे ठंडा, कई जिलों में शीतलहर

Bhopal,M.P

मध्यप्रदेश में सर्दी ने इस सीजन का सबसे कड़ा रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। 30 से अधिक जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।

राजगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड, भोपाल में सीजन का निचला स्तर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका राजगढ़ रहा, जहां रात का तापमान मात्र 2 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा—

  • शहडोल (कल्याणपुर): 2.8°C

  • शाजापुर (गिरवर): 3.7°C

  • भोपाल और मंदसौर: 3.8°C

  • सीहोर: 3.9°C

  • रीवा: 4.0°C

  • खजुराहो: 4.4°C

  • उमरिया: 4.6°C

  • मंडला: 4.9°C

  • पचमढ़ी व छिंदवाड़ा: 5.4°C

  • दमोह: 5.6°C

  • धार: 5.9°C

  • ग्वालियर: 7.3°C

  • जबलपुर: 7.8°C

  • इंदौर: 8.6°C

राजधानी भोपाल में इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जिससे पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

 कोहरे की चादर में ढका आधा प्रदेश

सुबह के समय प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला।
ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में दृश्यता सामान्य रही, लेकिन भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, रतलाम, नीमच, गुना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सागर, सतना, दमोह, कटनी, रीवा, शहडोल, सिंगरौली, सीधी और उमरिया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।

 इन जिलों में आज शीतलहर का असर

मौसम विभाग ने बुधवार को
भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
बीते दिनों सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और मंदसौर में कोल्ड वेव का असर पहले ही देखा जा चुका है।
कुछ जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट के चलते कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।

 ठंड से बच्चों को राहत, स्कूलों में बदलाव

तेज सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं—

  • इंदौर, नर्मदापुरम, रायसेन और धार जिलों में बुधवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

  • भोपाल, सीहोर, बड़वानी, अनूपपुर, खरगोन और मुरैना में स्कूल सुबह 9 बजे के बाद संचालित होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jan 2026 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में ठिठुरन : तापमान 2 डिग्री तक गिरा, कोहरा बना आफत; राजगढ़ सबसे ठंडा, कई जिलों में शीतलहर

Bhopal,M.P

राजगढ़ में सबसे ज्यादा ठंड, भोपाल में सीजन का निचला स्तर

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका राजगढ़ रहा, जहां रात का तापमान मात्र 2 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा—

  • शहडोल (कल्याणपुर): 2.8°C

  • शाजापुर (गिरवर): 3.7°C

  • भोपाल और मंदसौर: 3.8°C

  • सीहोर: 3.9°C

  • रीवा: 4.0°C

  • खजुराहो: 4.4°C

  • उमरिया: 4.6°C

  • मंडला: 4.9°C

  • पचमढ़ी व छिंदवाड़ा: 5.4°C

  • दमोह: 5.6°C

  • धार: 5.9°C

  • ग्वालियर: 7.3°C

  • जबलपुर: 7.8°C

  • इंदौर: 8.6°C

राजधानी भोपाल में इस सर्दी का अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, जिससे पुराने रिकॉर्ड टूट गए।

 कोहरे की चादर में ढका आधा प्रदेश

सुबह के समय प्रदेश के बड़े हिस्से में कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला।
ग्वालियर-चंबल संभाग के कुछ जिलों में दृश्यता सामान्य रही, लेकिन भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, विदिशा, रतलाम, नीमच, गुना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सागर, सतना, दमोह, कटनी, रीवा, शहडोल, सिंगरौली, सीधी और उमरिया समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।

 इन जिलों में आज शीतलहर का असर

मौसम विभाग ने बुधवार को
भोपाल, राजगढ़, शाजापुर और सीहोर जिलों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।
बीते दिनों सीहोर, सिवनी, शहडोल, शाजापुर और मंदसौर में कोल्ड वेव का असर पहले ही देखा जा चुका है।
कुछ जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट के चलते कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है।

 ठंड से बच्चों को राहत, स्कूलों में बदलाव

तेज सर्दी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं—

  • इंदौर, नर्मदापुरम, रायसेन और धार जिलों में बुधवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

  • भोपाल, सीहोर, बड़वानी, अनूपपुर, खरगोन और मुरैना में स्कूल सुबह 9 बजे के बाद संचालित होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-temperature-dropped-to-2-degrees-in-madhya-pradesh-fog/article-42274

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.