एमपी में नवंबर की ठिठुरन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में सर्दी ने इस बार नवंबर में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल और इंदौर जैसे मैदानी शहरों में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सोमवार रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और इंदौर का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शिमला में 8.8 और मसूरी में 8.6 डिग्री रहा। यानी इस बार मध्यप्रदेश की ठंड ने हिमाचल और उत्तराखंड को भी पीछे छोड़ दिया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, शहडोल, शाजापुर, बैतूल, सीहोर, मंडला, रीवा, देवास, मैहर और मऊगंज जैसे जिले शामिल हैं।

शहडोल सबसे ठंडा, पारा 7 डिग्री तक गिरा

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज की गई, जहां तापमान मात्र 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजगढ़ में 7.6, अमरकंटक में 8.4, उमरिया में 8.5 और बैतूल में 9 डिग्री तापमान रहा। रीवा, मलाजखंड, नौगांव और छिंदवाड़ा में भी रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।

उत्तर की हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश भर में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चल रही बर्फबारी का असर सीधे मध्य भारत तक पहुंचा है।

ठंड का असर अभी रहेगा जारी

भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभागों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में यही स्थिति बनी रहेगी और कुछ जिलों में तीव्र शीतलहर चल सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में नवंबर की ठिठुरन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में सर्दी ने इस बार नवंबर में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भोपाल और इंदौर जैसे मैदानी शहरों में पहाड़ी इलाकों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। सोमवार रात भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री और इंदौर का 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शिमला में 8.8 और मसूरी में 8.6 डिग्री रहा। यानी इस बार मध्यप्रदेश की ठंड ने हिमाचल और उत्तराखंड को भी पीछे छोड़ दिया है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इनमें भोपाल, इंदौर, राजगढ़, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, शहडोल, शाजापुर, बैतूल, सीहोर, मंडला, रीवा, देवास, मैहर और मऊगंज जैसे जिले शामिल हैं।

शहडोल सबसे ठंडा, पारा 7 डिग्री तक गिरा

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड शहडोल के कल्याणपुर में दर्ज की गई, जहां तापमान मात्र 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजगढ़ में 7.6, अमरकंटक में 8.4, उमरिया में 8.5 और बैतूल में 9 डिग्री तापमान रहा। रीवा, मलाजखंड, नौगांव और छिंदवाड़ा में भी रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया।

उत्तर की हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ी ठंड

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मध्यप्रदेश के उत्तरी भाग में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश भर में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चल रही बर्फबारी का असर सीधे मध्य भारत तक पहुंचा है।

ठंड का असर अभी रहेगा जारी

भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभागों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक प्रदेश में यही स्थिति बनी रहेगी और कुछ जिलों में तीव्र शीतलहर चल सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-wave-alert-in-18-districts-as-november-chill-breaks/article-37533

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.