- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- MP में बढ़ी ठंड की मार: शाजापुर 6.4°C, भोपाल-इंदौर सहित 6 जिलों में Cold Wave अलर्ट
MP में बढ़ी ठंड की मार: शाजापुर 6.4°C, भोपाल-इंदौर सहित 6 जिलों में Cold Wave अलर्ट
Bhopal, MP
मध्यप्रदेश में इस हफ्ते सर्दी अचानक तेज हो गई है। पहाड़ों पर जारी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है और कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। पिछले 24 घंटों में शाजापुर प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया।
राजधानी भोपाल में इस वर्ष नवंबर की ठंड ने 84 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इंदौर में भी नवंबर का न्यूनतम तापमान 25 साल में सबसे कम दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आज के लिए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर और राजगढ़—इन 6 जिलों में शीतलहर (Yellow Alert) जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत की ओर से आ रही तेज ठंडी हवाएं और हिमालय क्षेत्र में जारी बर्फबारी इस ठंड बढ़ने की मुख्य वजह है। अनुमान है कि अगले दो दिनों तक शीतलहर का प्रभाव जारी रह सकता है। इसके बाद हल्की राहत मिलेगी, लेकिन नवंबर के पूरे महीने में सुबह-रात की सर्दी तीखी बनी रह सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए