मध्यप्रदेश में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: कई जिलों में शीतलहर का कहर, बालाघाट और अनूपपुर में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात

Bhopal, MP

नवंबर के महीने में ही मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में शीतलहर चल रही है, जबकि कुछ जिलों में हालात ‘कोल्ड डे’ जैसे बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बालाघाट और अनूपपुर में बीते दो दिनों से दिनभर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, वहीं राजगढ़ का पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले चार दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी, सतना, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, उमरिया और मैहर जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में हो रही बर्फबारी के चलते यह ठंड मध्यप्रदेश तक पहुंच रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा
इस बार हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक सप्ताह पहले ही सक्रिय हो गया है, जिसके कारण ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ रही हैं। इन हवाओं ने प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट ला दी है और रातें और भी ठंडी होती जा रही हैं।

इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मंगलवार और बुधवार की रात राजगढ़ (7°C), इंदौर (8.2°C), भोपाल (8.4°C), उमरिया (8.6°C), नौगांव-मलाजखंड (8.7°C), रीवा (9°C), छिंदवाड़ा (9.8°C), ग्वालियर-जबलपुर (10.6°C) और उज्जैन (11.3°C) में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले 4 दिन रहेगा ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक मध्यप्रदेश में ठंड का यही दौर जारी रहेगा। लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Nov 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: कई जिलों में शीतलहर का कहर, बालाघाट और अनूपपुर में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात

Bhopal, MP

नवंबर के महीने में ही मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। कई शहरों में शीतलहर चल रही है, जबकि कुछ जिलों में हालात ‘कोल्ड डे’ जैसे बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, बालाघाट और अनूपपुर में बीते दो दिनों से दिनभर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है, वहीं राजगढ़ का पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अगले चार दिन तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, सिवनी, सतना, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, उमरिया और मैहर जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों—जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड—में हो रही बर्फबारी के चलते यह ठंड मध्यप्रदेश तक पहुंच रही है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा
इस बार हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक सप्ताह पहले ही सक्रिय हो गया है, जिसके कारण ठंडी हवाएं मैदानों की ओर बढ़ रही हैं। इन हवाओं ने प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट ला दी है और रातें और भी ठंडी होती जा रही हैं।

इन शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मंगलवार और बुधवार की रात राजगढ़ (7°C), इंदौर (8.2°C), भोपाल (8.4°C), उमरिया (8.6°C), नौगांव-मलाजखंड (8.7°C), रीवा (9°C), छिंदवाड़ा (9.8°C), ग्वालियर-जबलपुर (10.6°C) और उज्जैन (11.3°C) में न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

अगले 4 दिन रहेगा ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक मध्यप्रदेश में ठंड का यही दौर जारी रहेगा। लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-wave-increases-shivering-in-madhya-pradesh-cold-wave-wreaks/article-37690

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.