MP में शीतलहर का प्रकोप: रीवा सबसे ठंडा, भोपाल में पारा 4.8 डिग्री; कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

भोपाल, (म.प्र.)

On

प्रदेश के कई जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे, कोल्ड वेव अलर्ट जारी; वेस्टर्न डिस्टरबेंस और जेट स्ट्रीम से बढ़ी ठंड

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीती रात प्रदेश के कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। रीवा 3.2 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, सीहोर, राजगढ़ समेत पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का असर भी देखने को मिला। रविवार सुबह विदिशा, मंडला, भिंड, ग्वालियर, रीवा और चंबल संभाग के कई जिलों में दृश्यता बेहद कम रही। कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली से भोपाल और इंदौर आने वाली मालवा एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से चल रही है। शताब्दी, झेलम और सचखंड एक्सप्रेस समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की टाइमिंग भी प्रभावित हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात ग्वालियर (6.2 डिग्री) इंदौर (6.6 डिग्री) से अधिक ठंडा रहा। उज्जैन में 8.5, जबलपुर में 7.2 और पचमढ़ी में 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजगढ़ 3.5 डिग्री के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। खजुराहो, उमरिया, नौगांव और मलाजखंड जैसे इलाकों में भी पारा 5 डिग्री के आसपास रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और उत्तर भारत में चल रही जेट स्ट्रीम इसकी प्रमुख वजह है। जेट स्ट्रीम करीब 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है, जिससे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के साथ मध्यप्रदेश में भी बर्फीली हवाएं पहुंच रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवा और मैदानी इलाकों की ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट हो रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे ठंड का असर और तेज होगा। रात के तापमान में और गिरावट के साथ कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। सुबह और देर रात कोहरा छाए रहने की भी संभावना है।

तेज ठंड के कारण सुबह और रात के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अलाव का सहारा लेने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

नवंबर-दिसंबर में रिकॉर्ड ठंड के इस दौर ने साफ कर दिया है कि मध्यप्रदेश में सर्दी का असली असर अभी बाकी है।

----------------------------------------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cold-wave-outbreak-in-mp-rewa-coldest-mercury-48-degrees/article-41296

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.