शहडोल में कोल जनजातीय महाकुंभ: CM डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं, स्कूल पाठ्यक्रम में होगी बिरसा मुंडा की जीवनी शामिल

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद में रविवार को कोल जनजातीय महाकुंभ का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कोल समाज को सशक्त बनाने की दिशा में कई बड़ी घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा की वीरगाथा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसलिए प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल किया जाएगा। यह निर्णय न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम होगा बल्कि जनजातीय चेतना को भी मजबूती देगा।

जनजातीय हितों की दिशा में निर्णायक पहल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि कोल समाज पर दर्ज झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई भी निर्दोष उत्पीड़न का शिकार न हो। साथ ही कोल समाज के पात्र परिवारों को पट्टा वितरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

महाकुंभ में सीएम ने यह भी कहा कि शहडोल मेडिकल कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि उनकी स्मृति स्थायी रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहे।

खेल और शिक्षा में भी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने शहडोल के विचारपुर को "मिनी ब्राजील" बताते हुए वहां की हर फुटबॉल टीम को ₹10 लाख की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश के 13 जिलों में स्थित 82 कन्या परिसर छात्रावासों का नाम बदलकर अब "शबरी माता कन्या छात्रावास" रखा जाएगा।

इस महाकुंभ में कोल समाज के हजारों लोग शामिल हुए। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना, बल्कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय उत्थान की मंशा का स्पष्ट संकेत भी दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में कोल जनजातीय महाकुंभ: CM डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणाएं, स्कूल पाठ्यक्रम में होगी बिरसा मुंडा की जीवनी शामिल

Shahdol, MP

मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा की वीरगाथा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। इसलिए प्रदेश के स्कूलों के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल किया जाएगा। यह निर्णय न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम होगा बल्कि जनजातीय चेतना को भी मजबूती देगा।

जनजातीय हितों की दिशा में निर्णायक पहल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि कोल समाज पर दर्ज झूठे मुकदमों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी, ताकि कोई भी निर्दोष उत्पीड़न का शिकार न हो। साथ ही कोल समाज के पात्र परिवारों को पट्टा वितरण की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।

महाकुंभ में सीएम ने यह भी कहा कि शहडोल मेडिकल कॉलेज में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि उनकी स्मृति स्थायी रूप से युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहे।

खेल और शिक्षा में भी घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने शहडोल के विचारपुर को "मिनी ब्राजील" बताते हुए वहां की हर फुटबॉल टीम को ₹10 लाख की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही प्रदेश के 13 जिलों में स्थित 82 कन्या परिसर छात्रावासों का नाम बदलकर अब "शबरी माता कन्या छात्रावास" रखा जाएगा।

इस महाकुंभ में कोल समाज के हजारों लोग शामिल हुए। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बना, बल्कि राज्य सरकार द्वारा जनजातीय उत्थान की मंशा का स्पष्ट संकेत भी दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cole-tribal-mahakumbh-cm-dr-mohan-yadav-in-shahdol-will/article-23742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.