सिंगरौली में ईद-उल-जुहा पर कलेक्टर ने सुरक्षा के आदेश दिए

Singrauli, MP

सिंगरौली में ईद-उल-जुहा के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। कलेक्टर चंद्र शेखर शुक्ला ने जिले के 11 थाना क्षेत्रों में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर कड़ा सुरक्षा प्रबंध किया है।

जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन को पूरे जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सिंगरौली अनुभाग में सृजन बर्मा और पीएस परस्ते, माड़ा में राजेश कुमार शुक्ला व के.के. पांडेय, देवसर में अखिलेश कुमार सिंह एवं राहुल सैयाम, तथा चितरंगी में सुरेश जाधव और अरुण कुमार सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही बैढ़न, विंध्यनगर, नवानगर, मोरवा, जियावन, माड़ा, बरगवा, चितरंगी, गड़वा, सरई और लंघाडोल थाना क्षेत्रों में तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को भी कर्तव्य सौंपे गए हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार 7 जून 2025 को ईद-उल-जुहा के दिन सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन का यह कदम त्योहार को खुशी और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिंगरौली में ईद-उल-जुहा पर कलेक्टर ने सुरक्षा के आदेश दिए

Singrauli, MP

जिला पंचायत के सीईओ गजेंद्र सिंह नागेश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन को पूरे जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

सिंगरौली अनुभाग में सृजन बर्मा और पीएस परस्ते, माड़ा में राजेश कुमार शुक्ला व के.के. पांडेय, देवसर में अखिलेश कुमार सिंह एवं राहुल सैयाम, तथा चितरंगी में सुरेश जाधव और अरुण कुमार सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

साथ ही बैढ़न, विंध्यनगर, नवानगर, मोरवा, जियावन, माड़ा, बरगवा, चितरंगी, गड़वा, सरई और लंघाडोल थाना क्षेत्रों में तहसीलदार एवं थाना प्रभारियों को भी कर्तव्य सौंपे गए हैं।

कलेक्टर के निर्देशानुसार 7 जून 2025 को ईद-उल-जुहा के दिन सभी अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे और पुलिस के साथ समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन का यह कदम त्योहार को खुशी और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/collector-ordered-security-on-eid-ul-juha-in-singrauli/article-23415

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.