पश्चिमी विक्षोभ से एमपी में ठिठुरन, कई जगहों पर हो सकती है बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

BHOPAL, MP

एमपी में भीषण ठंड का कहर जारी है। पचमढ़ी का तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। भोपाल, शाजापुर, राजगढ़ और सीहोर में भी तेज ठंड और शीत लहर। कोहरे और ठंड के असर से कई जिलों में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड स्तर तक गिरा। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि ठिठुरन के बीच आगामी दिनों में कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सीहोर में 2.7 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। उत्तर भारतीय राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन की स्थिति निर्मित कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बन सकता है। हालांकि, 10 जनवरी के बाद तेज ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

घने कोहरे और शीत लहर का यहां दिखा असर

बुधवार को भोपाल, शाजापुर, राजगढ़ और सीहोर में तीव्र शीत लहर चली। रतलाम, सिवनी मालवा और नीमच में भी शीत लहर का प्रभाव दिखाई दिया। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 100 मीटर तक रह गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 जनवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंच सकता है। उसके प्रभाव से एमपी के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा और प्रदेश से कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

एमपी में न्यूनतम तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड

एमपी के अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो मंडला में 5.1, बालाघाट में 5.5, उमरिया में 5.5, टीकमगढ़ में 6.5, जबलपुर में 7, उज्जैन में 6, रतलाम में 5.8, रायसेन में 5.1, गुना में 5.4, ग्वालियर में 6.6 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश की प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। राजगढ़ में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया यह अब तक की मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी गिरावट है।

अधिकतम टेंप्रेचर

वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान रीवा में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बालाघाट में 20 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 21.2, उज्जैन में 24.5, पचमढ़ी में 22, इंदौर में 24.5, भोपाल में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

यहां जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजगढ़ जिले में शीत लहर चलने और शीतल दिन रहने की चेतावनी जारी की है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल और शाजापुर जिलों में शीत लहर चल सकती है। वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में घना कोहरा छाए रह सकता है। सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर और नीमच जिलों में शीतल दिन रह सकता है। इन जिलों में मध्यम कोहरा भी छाए रह सकता है। इसके अलावा अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और मैहर जिलों में भी कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jan 2025 By दैनिक जागरण

पश्चिमी विक्षोभ से एमपी में ठिठुरन, कई जगहों पर हो सकती है बारिश, जानें मौसम का ताजा अपडेट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में ठंड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पचमढ़ी में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे पहुंच गया। यहां न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजगढ़ में 1.6, शाजापुर में तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सीहोर में 2.7 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी कड़ाके की सर्दी महसूस हुई। उत्तर भारतीय राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन की स्थिति निर्मित कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बन सकता है। हालांकि, 10 जनवरी के बाद तेज ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है।

घने कोहरे और शीत लहर का यहां दिखा असर

बुधवार को भोपाल, शाजापुर, राजगढ़ और सीहोर में तीव्र शीत लहर चली। रतलाम, सिवनी मालवा और नीमच में भी शीत लहर का प्रभाव दिखाई दिया। ग्वालियर में दृश्यता घटकर 100 मीटर तक रह गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 10 जनवरी तक प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंच सकता है। उसके प्रभाव से एमपी के मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा और प्रदेश से कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

एमपी में न्यूनतम तापमान तोड़ रहा रिकॉर्ड

एमपी के अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो मंडला में 5.1, बालाघाट में 5.5, उमरिया में 5.5, टीकमगढ़ में 6.5, जबलपुर में 7, उज्जैन में 6, रतलाम में 5.8, रायसेन में 5.1, गुना में 5.4, ग्वालियर में 6.6 और भोपाल में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश की प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान को देखा जाए तो अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। राजगढ़ में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया यह अब तक की मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी गिरावट है।

अधिकतम टेंप्रेचर

वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान रीवा में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बालाघाट में 20 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 21.2, उज्जैन में 24.5, पचमढ़ी में 22, इंदौर में 24.5, भोपाल में 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ है।

यहां जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजगढ़ जिले में शीत लहर चलने और शीतल दिन रहने की चेतावनी जारी की है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल और शाजापुर जिलों में शीत लहर चल सकती है। वहीं ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिलों में घना कोहरा छाए रह सकता है। सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मंदसौर और नीमच जिलों में शीतल दिन रह सकता है। इन जिलों में मध्यम कोहरा भी छाए रह सकता है। इसके अलावा अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी और मैहर जिलों में भी कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/collector-was-not-made-because-high-courts-rebuke-to-rewa/article-7320

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.