- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में खाद संकट, किसानों का हंगामा — इंदौर-भोपाल हाईवे जाम
केंद्रीय कृषि मंत्री के संसदीय क्षेत्र में खाद संकट, किसानों का हंगामा — इंदौर-भोपाल हाईवे जाम
भैरुंदा, नसरुल्लागंज
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा क्षेत्र के बुधनी विधानसभा में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का सब्र सोमवार को टूट गया। सुबह से सरकारी वेयरहाउस के बाहर कतार में खड़े किसानों को खाद नहीं मिलने पर उन्होंने इंदौर-भोपाल मुख्य सड़क मार्ग पर एक घंटे से अधिक समय तक चक्काजाम कर दिया।
किसानों का आरोप है कि सुबह 6 बजे से लाइन में लगने के बावजूद सुबह 10 बजे तक वेयरहाउस में कोई अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं था। सूचना देने के बाद भी एसडीएम, तहसीलदार और कृषि विस्तार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। आक्रोशित किसानों ने सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हंगामे की खबर मिलते ही वेयरहाउस कर्मचारी पहुंचे और मौके पर टोकन वितरण शुरू किया। घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया। कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताला शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा—"अपने ही संसदीय क्षेत्र में किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है और मंत्री जी की जिम्मेदारी है।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए