कटनी की द्वारका सिटी में मकान में आग, मंदिर गए परिवार की रसोई से भड़की लपटें, लाखों का नुकसान

Katni, MP

शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित द्वारका सिटी कॉलोनी में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मकान मालिक विनय जैन के घर में लगी, जो उस समय अपने परिवार के साथ मंदिर गए हुए थे।

 शुरुआती जांच में आग का कारण रसोई गैस का चूल्हा चालू छोड़ देना बताया जा रहा है, जिससे कढ़ाई में रखा तेल गरम होकर भड़क गया और देखते ही देखते आग ने किचन सहित अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

तेल के गर्म होते ही फैली लपटें

मकान में मौजूद रसोई गैस का चूल्हा बंद किए बिना परिवार सुबह 10 बजे मंदिर चला गया। करीब साढ़े 11 बजे किचन में कढ़ाई में रखा तेल गरम होकर जल उठा और आग फैलने लगी। मकान में धुआं और लपटें उठते देख पड़ोसियों ने तुरंत परिवार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सूचना मिलने पर रंजीत सिंह ने कॉलोनी की ओर से अग्निशमन विभाग को कॉल किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मी सुरेंद्र दुबे, दीपक साहू, संजय बर्मन और ब्रजेश तिवारी ने तत्परता से आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

लाखों का घरेलू सामान खाक

आग की वजह से किचन का अधिकांश हिस्सा और घर के अन्य कमरों में रखा सामान जल गया। अनुमान है कि लाखों रुपए का घरेलू सामान और फर्नीचर इस अग्निकांड में नष्ट हो गया। सौभाग्य से घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी की द्वारका सिटी में मकान में आग, मंदिर गए परिवार की रसोई से भड़की लपटें, लाखों का नुकसान

Katni, MP

 शुरुआती जांच में आग का कारण रसोई गैस का चूल्हा चालू छोड़ देना बताया जा रहा है, जिससे कढ़ाई में रखा तेल गरम होकर भड़क गया और देखते ही देखते आग ने किचन सहित अन्य हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया।

तेल के गर्म होते ही फैली लपटें

मकान में मौजूद रसोई गैस का चूल्हा बंद किए बिना परिवार सुबह 10 बजे मंदिर चला गया। करीब साढ़े 11 बजे किचन में कढ़ाई में रखा तेल गरम होकर जल उठा और आग फैलने लगी। मकान में धुआं और लपटें उठते देख पड़ोसियों ने तुरंत परिवार और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सूचना मिलने पर रंजीत सिंह ने कॉलोनी की ओर से अग्निशमन विभाग को कॉल किया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मी सुरेंद्र दुबे, दीपक साहू, संजय बर्मन और ब्रजेश तिवारी ने तत्परता से आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

लाखों का घरेलू सामान खाक

आग की वजह से किचन का अधिकांश हिस्सा और घर के अन्य कमरों में रखा सामान जल गया। अनुमान है कि लाखों रुपए का घरेलू सामान और फर्नीचर इस अग्निकांड में नष्ट हो गया। सौभाग्य से घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/computer-operator-suicide-in-vidisha-medical-college-committed-serious-allegations/article-27198

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.