- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर बस स्टैंड पर महिला से दरिंदगी: खाली बस में कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को मौके...
ग्वालियर बस स्टैंड पर महिला से दरिंदगी: खाली बस में कंडक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ा
Gwalior, MP
ग्वालियर रोडवेज बस स्टैंड से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां सोमवार रात करीब 9:30 बजे एक विवाहित महिला के साथ बस कंडक्टर ने खाली बस में दुष्कर्म किया।
महिला भिंड की रहने वाली है और वह अपने पति के खिलाफ की गई शिकायत के बाद शिवपुरी से लौट रही थी।
घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने एफआरवी (Dial 112) को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी कंडक्टर विष्णु ओझा को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
पति से विवाद के चलते कर रही थी कानूनी लड़ाई
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी छह साल पहले शिवपुरी निवासी युवक से हुई थी। उनका एक दो वर्षीय बेटा भी है। पति से चल रहे विवाद को लेकर वह भरण-पोषण का केस लड़ रही थी। कोर्ट में बार-बार तारीख पर पति के अनुपस्थित रहने के कारण वह सोमवार सुबह शिवपुरी गई थी ताकि अपने पति की जानकारी ले सके।
यात्रा के दौरान हुआ संपर्क
महिला ने बताया कि ग्वालियर से शिवपुरी जाने वाली बस में सफर के दौरान उसकी मुलाकात बस कंडक्टर विष्णु ओझा (निवासी बदरवास सखारोड़) से हुई। बातचीत के दौरान विष्णु ने महिला का मोबाइल नंबर ले लिया और कहा कि जब बस वापस गुना से लौटेगी, तब वह उसे फोन करके ग्वालियर तक छोड़ देगा।
खाली बस में किया अपराध
रात को जब बस ग्वालियर बस स्टैंड पर पहुंची, तो सभी यात्री उतर गए। विष्णु ने महिला से कहा कि वह बस में ही बैठी रहे, वह कुछ देर में लौटेगा और उसे भिंड तक छोड़ देगा। लेकिन जब वह लौटा, तो उसने बस के दरवाजे अंदर से बंद कर दिए और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह बस से उतरकर फरार हो गया।
एफआरवी की मदद से बची महिला
घटना से घबराई महिला किसी तरह बस से बाहर निकली और एफआरवी टीम को सूचना दी। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस की पहचान की और आरोपी को भागने से पहले गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाकर उसके बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस कर रही है आगे की जांच
पड़ाव थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात के समय बस डिपो में अन्य कर्मचारी मौजूद थे या नहीं।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए