भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आज से, 230 विधानसभा क्षेत्र में होंगे आयोजन

BHOPAL, MP

भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के साथ ही कई अलग-अलग कार्यक्रम तय किए। इसी क्रम में 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इन सम्मेलनों में पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं को भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा किए गए बदलावों और संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देगा। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यों को यह समझाना है कि बीते 11 वर्षों में भारत ने किस प्रकार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और भाजपा की क्या भूमिका रही है। इन कार्यक्रमों में बताया जाएगा कि कैसे पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मौका देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर भी दिया। इसके साथ ही भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक सशक्त नेटवर्क के निर्माण पर भी चर्चा होगी। इससे पहले, रविवार और सोमवार को प्रदेशभर में प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए गए। 

गांव-बस्ती चलेगा अभियान 12 अप्रैल तक 
मध्य प्रदेश भाजपा ने सोमवार को गांव-बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा वन नेशन, वन इलेक्शन और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे। 
 
14 को संविधान का करेंगे सामूहिक पाठ 
13 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। संध्या के समय दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा, और सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं, 14 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता संविधान का सामूहिक पाठ करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा के सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आज से, 230 विधानसभा क्षेत्र में होंगे आयोजन

BHOPAL, MP

भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस के साथ ही कई अलग-अलग कार्यक्रम तय किए। इसी क्रम में 8 और 9 अप्रैल को प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इन सम्मेलनों में पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं को भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा किए गए बदलावों और संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी देगा। सम्मेलन का उद्देश्य पार्टी के सक्रिय सदस्यों को यह समझाना है कि बीते 11 वर्षों में भारत ने किस प्रकार विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और भाजपा की क्या भूमिका रही है। इन कार्यक्रमों में बताया जाएगा कि कैसे पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और उन्हें विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मौका देकर उन्हें जनप्रतिनिधि बनने का अवसर भी दिया। इसके साथ ही भाजपा के संगठनात्मक विस्तार, चुनावी रणनीति और बूथ स्तर तक सशक्त नेटवर्क के निर्माण पर भी चर्चा होगी। इससे पहले, रविवार और सोमवार को प्रदेशभर में प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किए गए। 

गांव-बस्ती चलेगा अभियान 12 अप्रैल तक 
मध्य प्रदेश भाजपा ने सोमवार को गांव-बस्ती चलो अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 12 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गांवों, मोहल्लों और सेवा बस्तियों का दौरा वन नेशन, वन इलेक्शन और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता को देंगे। 
 
14 को संविधान का करेंगे सामूहिक पाठ 
13 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। संध्या के समय दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा, और सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। वहीं, 14 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता संविधान का सामूहिक पाठ करेंगे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/conference-of-active-members-of-bjp-will-be-organized-in/article-17141

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.