मंडला नक्सली एनकाउंटर पर बवाल: एमपी विधानसभा में टिमरी हत्याकांड की भी गूंज, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। सदन में पांचवें दिन मंडला एनकाउंटर का मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने इस मामले में अलग से चर्चा करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया से चलेगा। इस विषय पर ध्यानाकर्षण आया है, सरकार का जवाब आएगा, तब आपको मौका दिया जाएगा।

कांग्रेस का हंगामा, अध्यक्ष बोले- नियम प्रक्रिया से चलेगा सदन

एमपी विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन जमकर हंगामा हुआ। सदन में कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने मंडला में नक्सली एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आदिवासी की हत्या की है। विधानसभा में आदिवासियों की मौत के मामले में चर्चा न किए जाने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

कांग्रेस विधायकों ने बहिर्गमन किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अध्यक्ष ने कहा- ध्यानाकर्षण आया है, इस बात पर अलग से चर्चा की जाएगी। सदन नियम प्रक्रिया से चलेगा।

कांग्रेस ने जबलपुर मर्डर पर लगाया ध्यानाकर्षण

वहीं जबलपुर के टिमरी में हुए मर्डर को लेकर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने ध्यानाकर्षण लगाया। उन्होंने कहा कि पिता के जवान बेटों की हत्या हुई है। संवेदनशीलता के बजाय प्रशासन की संवेदनशून्यता नजर आई, नरसंहार की धारा तक नहीं लगाई गई, क्या सरकार नरसंहार की धारा लगाएगी ?

सरकार ने दिया जवाब

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि जो धाराएं लगना थीं वो लगाई गई हैं। नरसंहार शब्द का उपयोग विधायक 1947 को याद कर के कर रहे हैं। पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाना चाहिए।

पीड़ित परिवार को नौकरी देने की मांग

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जाती या वर्ग का विवाद नहीं है। यह अपराधियों का नृशंस कार्य हुआ है। कानून ने अपना ठीक काम किया है, जो अधिकतम धाराएं लगना चाहिए थीं वो लगी हैं, अब सदन में इसका पटाक्षेप होना चाहिए। बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि हम बच्चों की शिक्षा करवा रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

मंडला नक्सली एनकाउंटर पर बवाल: एमपी विधानसभा में टिमरी हत्याकांड की भी गूंज, कांग्रेस ने किया जमकर हंगामा

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही जारी है। सदन में पांचवें दिन मंडला एनकाउंटर का मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने इस मामले में अलग से चर्चा करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियम प्रक्रिया से चलेगा। इस विषय पर ध्यानाकर्षण आया है, सरकार का जवाब आएगा, तब आपको मौका दिया जाएगा।

कांग्रेस का हंगामा, अध्यक्ष बोले- नियम प्रक्रिया से चलेगा सदन

एमपी विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन जमकर हंगामा हुआ। सदन में कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने मंडला में नक्सली एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आदिवासी की हत्या की है। विधानसभा में आदिवासियों की मौत के मामले में चर्चा न किए जाने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया।

कांग्रेस विधायकों ने बहिर्गमन किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अध्यक्ष ने कहा- ध्यानाकर्षण आया है, इस बात पर अलग से चर्चा की जाएगी। सदन नियम प्रक्रिया से चलेगा।

कांग्रेस ने जबलपुर मर्डर पर लगाया ध्यानाकर्षण

वहीं जबलपुर के टिमरी में हुए मर्डर को लेकर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने ध्यानाकर्षण लगाया। उन्होंने कहा कि पिता के जवान बेटों की हत्या हुई है। संवेदनशीलता के बजाय प्रशासन की संवेदनशून्यता नजर आई, नरसंहार की धारा तक नहीं लगाई गई, क्या सरकार नरसंहार की धारा लगाएगी ?

सरकार ने दिया जवाब

राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि जो धाराएं लगना थीं वो लगाई गई हैं। नरसंहार शब्द का उपयोग विधायक 1947 को याद कर के कर रहे हैं। पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाना चाहिए।

पीड़ित परिवार को नौकरी देने की मांग

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जाती या वर्ग का विवाद नहीं है। यह अपराधियों का नृशंस कार्य हुआ है। कानून ने अपना ठीक काम किया है, जो अधिकतम धाराएं लगना चाहिए थीं वो लगी हैं, अब सदन में इसका पटाक्षेप होना चाहिए। बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने कहा कि हम बच्चों की शिक्षा करवा रहे हैं। वहीं कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने परिवार के किसी एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री इस संबंध में मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-also-echoed-a-fierce-uproar-in-the-timari-murder/article-14325

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.