विवादों में आया बीजेपी का "नया घर" ...... विरोध में आई कांग्रेस

Guna, MP

गुना जिले भारतीय जनता पार्टी का नया घर शुरुआती दौर में ही विवादों में आ गया है। शहर के नानाखेड़ी क्षेत्र में बनने वाले बीजेपी मुख्यालय के लिए आवंटित हुई जमीन पर सोमवार को जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की, जिसमें वर्षों पुराने एक आदिवासी के पक्के घर को जेसीबी की मदद से नेस्तनाबूत कर दिया गया।

प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आ गई है और उसने बीजेपी पर आदिवासी विरोधी होने का तमगा लगाकर खुलें तौर पर मोर्चा खोल दिया है। इधर कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने इस मामले प्रशासन की ओर से सफाई दी है कि जो भी कार्यवाही हुई है वह पूरी तरह संवैधानिक रूप से की गई है।
 
X पर दिग्विजय बोले, आदिवासी न हों बेघर
अपने ग्रह जिले में हुई इस कार्यवाही को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे मुखर हो गए हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा है कि पूर्ववर्ती शिवराज सरकार ने आदिवासियों को सरकारी जमीन पर पट्टे देने का कार्य किया था। गुना में इस तरह की कार्यवाही को अंजाम देने से पहले प्रशासन को गरीब आदिवासी को विस्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए था।
WhatsApp Image 2025-04-07 at 4.34.11 PM (1)
सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश
इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के हनुमान चौराहे पर सीएम मोहन यादव के पुतले को फूंकने की कोशिश की। हालांकि समय रहते मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को प्रदर्शनकारियों से छीन लिया। नतीजतन एक टॉवेल में आग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जाहिर किया। गौरतलब है कि गुना बीजेपी का पार्टी मुख्यालय साढ़े 32 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा। जिसके एक करोड़ 51 लाख रुपए की लीज भी पार्टी ने प्रशासन के खाते में जमा करा दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

विवादों में आया बीजेपी का "नया घर" ...... विरोध में आई कांग्रेस

Guna, MP

प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आ गई है और उसने बीजेपी पर आदिवासी विरोधी होने का तमगा लगाकर खुलें तौर पर मोर्चा खोल दिया है। इधर कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल ने इस मामले प्रशासन की ओर से सफाई दी है कि जो भी कार्यवाही हुई है वह पूरी तरह संवैधानिक रूप से की गई है।
 
X पर दिग्विजय बोले, आदिवासी न हों बेघर
अपने ग्रह जिले में हुई इस कार्यवाही को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खासे मुखर हो गए हैं। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा है कि पूर्ववर्ती शिवराज सरकार ने आदिवासियों को सरकारी जमीन पर पट्टे देने का कार्य किया था। गुना में इस तरह की कार्यवाही को अंजाम देने से पहले प्रशासन को गरीब आदिवासी को विस्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए था।
WhatsApp Image 2025-04-07 at 4.34.11 PM (1)
सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश
इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर के हनुमान चौराहे पर सीएम मोहन यादव के पुतले को फूंकने की कोशिश की। हालांकि समय रहते मौके पर मौजूद पुलिस ने पुतले को प्रदर्शनकारियों से छीन लिया। नतीजतन एक टॉवेल में आग लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जाहिर किया। गौरतलब है कि गुना बीजेपी का पार्टी मुख्यालय साढ़े 32 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा। जिसके एक करोड़ 51 लाख रुपए की लीज भी पार्टी ने प्रशासन के खाते में जमा करा दी है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-came-in-controversy-congress-came-in-protest-when-congress/article-17117

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.