कांग्रेस ने 71 जिलों में घोषित किए अध्यक्ष: डिंडौरी की कमान ओमकार मरकाम के हाथ, केवल 2 मुस्लिम चेहरे और 4 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत 16 अगस्त को 71 जिलों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी। सूची आते ही कई जगह विरोध और चर्चा भी तेज हो गई है।

 खास बात यह है कि डिंडौरी की कमान उस आदिवासी विधायक को दी गई है, जिसे कभी सीएम पद की दौड़ में देखा जाता था—ओमकार सिंह मरकाम।

मुस्लिम नेतृत्व को कम प्रतिनिधित्व

कांग्रेस की इस सूची में सिर्फ दो मुस्लिम नेताओं को जगह मिली है। पन्ना और सतना शहर जिलों में मुस्लिम जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 71 में से मात्र दो जिलों में यह प्रतिनिधित्व मिलने पर सवाल उठने लगे हैं।

महिलाओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने 4 महिला नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया है। इनमें खंडवा शहर की कमान गुना की महिला नेता प्रतिभा रघुवंशी को दी गई है, जो लंबे समय से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रही हैं।

क्षेत्रीय सक्रियता पर उठे सवाल

सूची में ऐसे कई नाम सामने आए हैं जो उस जिले के स्थायी निवासी नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर—

मनीष चौधरी को देवास ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वे लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।

विपिन वानखेड़े, जो आगर से विधायक रह चुके हैं, उन्हें इंदौर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वे इंदौर शहर में रहते हैं।

उमरिया के अध्यक्ष बने विजय कोल का परिवार भोपाल में रहता है।

सागर ग्रामीण में नए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा को लेकर भी स्थानीय स्तर पर असहमति जताई जा रही है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर बहस

आम तौर पर कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही आदिवासी बहुल जिलों में संगठन की कमान गैर-आदिवासी नेताओं को सौंपते रहे हैं, ताकि 35-40% गैर-आदिवासी आबादी को साधा जा सके। लेकिन इस बार कांग्रेस ने डिंडौरी में ओमकार सिंह मरकाम और मंडला में डॉ. अशोक मर्सकोले जैसे आदिवासी नेताओं को ही जिलाध्यक्ष बनाया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कांग्रेस ने 71 जिलों में घोषित किए अध्यक्ष: डिंडौरी की कमान ओमकार मरकाम के हाथ, केवल 2 मुस्लिम चेहरे और 4 महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

Bhopal, MP

 खास बात यह है कि डिंडौरी की कमान उस आदिवासी विधायक को दी गई है, जिसे कभी सीएम पद की दौड़ में देखा जाता था—ओमकार सिंह मरकाम।

मुस्लिम नेतृत्व को कम प्रतिनिधित्व

कांग्रेस की इस सूची में सिर्फ दो मुस्लिम नेताओं को जगह मिली है। पन्ना और सतना शहर जिलों में मुस्लिम जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। 71 में से मात्र दो जिलों में यह प्रतिनिधित्व मिलने पर सवाल उठने लगे हैं।

महिलाओं को भी मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस ने 4 महिला नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया है। इनमें खंडवा शहर की कमान गुना की महिला नेता प्रतिभा रघुवंशी को दी गई है, जो लंबे समय से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रही हैं।

क्षेत्रीय सक्रियता पर उठे सवाल

सूची में ऐसे कई नाम सामने आए हैं जो उस जिले के स्थायी निवासी नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर—

मनीष चौधरी को देवास ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वे लंबे समय से राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं।

विपिन वानखेड़े, जो आगर से विधायक रह चुके हैं, उन्हें इंदौर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि वे इंदौर शहर में रहते हैं।

उमरिया के अध्यक्ष बने विजय कोल का परिवार भोपाल में रहता है।

सागर ग्रामीण में नए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा को लेकर भी स्थानीय स्तर पर असहमति जताई जा रही है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर बहस

आम तौर पर कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही आदिवासी बहुल जिलों में संगठन की कमान गैर-आदिवासी नेताओं को सौंपते रहे हैं, ताकि 35-40% गैर-आदिवासी आबादी को साधा जा सके। लेकिन इस बार कांग्रेस ने डिंडौरी में ओमकार सिंह मरकाम और मंडला में डॉ. अशोक मर्सकोले जैसे आदिवासी नेताओं को ही जिलाध्यक्ष बनाया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-declared-president-dindori-in-71-districts-omkar-markam-got/article-30794

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.