- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर की जाम से जूझती सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 10 नए ट्रैफिक थानों की मांग
इंदौर की जाम से जूझती सड़कों पर कांग्रेस का हल्ला बोल, 10 नए ट्रैफिक थानों की मांग
Indore, MP
इंदौर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया। उन्होंने यातायात मुख्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा और शहर में 10 नए यातायात थाने खोलने के साथ-साथ 2000 से अधिक ट्रैफिक पुलिस बल की मांग की।
कांग्रेस ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। जगह-जगह जाम के कारण आम नागरिक, विद्यार्थी और मरीज तक परेशानी में हैं। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जाम में फंसने से पिछले दिनों 5 लोगों की जान तक जा चुकी है।
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि जो पुलिस बल मौजूद है, वह भी वीआईपी ड्यूटी में लगा रहता है, जिससे आम जनता की सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण में भारी कमी आ रही है।
तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक का भार
इंदौर जैसे तेजी से बढ़ते शहर में लगभग 2000 से अधिक व्यस्त चौराहे और तिराहे हैं, जहां रोजाना भारी ट्रैफिक दबाव देखा जाता है। राजबाड़ा, रेलवे स्टेशन, बाणगंगा, छावनी, पाटनीपुरा, मरीमाता, तेजाजी नगर, लसूड़िया जैसे क्षेत्र हाई ट्रैफिक ज़ोन बन चुके हैं। लेकिन वहां यातायात पुलिस की मौजूदगी नहीं के बराबर है।
फुटपाथ पर भी नहीं जगह
ज्ञापन में फुटपाथ पर अवैध कब्जों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस ने कहा कि फुटपाथ अब दुकानों या गाड़ियों की पार्किंग बन चुके हैं, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अनुसार विकास नहीं किया जा रहा, जिससे ट्रैफिक समस्या और गहरी होती जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए