अंबेडकर जी के साथ कांग्रेस ने जीवनभर किया अन्याय, अब उनके पास कुछ बचा नहीं

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ जीवन भर अन्याय किया और अब पार्टी अपनी जमीन बचाने के लिए अनैतिक राजनीतिक हथकंडे अपना रही है। उन्होंने यह बयान 25 जून को कांग्रेस द्वारा अंबेडकर मूर्ति विवाद को लेकर उपवास की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए दिया।

सीएम मोहन का आरोप: कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल चुनाव में अंबेडकर जी को हराने की कोशिश की, बल्कि उन्हें संसद में आने से भी रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्यता के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री ने उन्हें मंत्री पद नहीं दिया। सीएम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को उनके जीवनकाल में कांग्रेस ने कभी उचित सम्मान नहीं दिया।

"शरीर त्यागने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली में जगह नहीं दी। यह अन्याय का सबसे बड़ा उदाहरण है," – डॉ. मोहन यादव

 बीजेपी ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, बनवाए तीर्थ

सीएम ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली महू में भूमि पूजन किया, जिसे आज एक तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पाँच स्थलों को जोड़कर उन्हें तीर्थ के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बाबा साहेब के समरसता और समानता के विचारों को आगे बढ़ा रही है।

 कांग्रेस 25 जून को करेगी उपवास

गौरतलब है कि ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर कांग्रेस पार्टी 23 से 25 जून तक विशेष अभियान चला रही है।

  • 23 जून: घर-घर जाकर अंबेडकर और संविधान की जानकारी

  • 24 जून: गरीब बस्तियों में चर्चा और सामूहिक भोजन

  • 25 जून: ग्वालियर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम, जिसमें कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

 BJP प्रदेश अध्यक्ष का भी कांग्रेस पर पलटवार

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस के खून और एजेंडे में बाबा साहेब का अपमान है। वे केवल वर्ग संघर्ष बढ़ाना चाहते हैं।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अंबेडकर जी के साथ कांग्रेस ने जीवनभर किया अन्याय, अब उनके पास कुछ बचा नहीं

Bhopal, MP

सीएम मोहन का आरोप: कांग्रेस ने नहीं दिया सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल चुनाव में अंबेडकर जी को हराने की कोशिश की, बल्कि उन्हें संसद में आने से भी रोका। उन्होंने आरोप लगाया कि योग्यता के बावजूद तत्कालीन प्रधानमंत्री ने उन्हें मंत्री पद नहीं दिया। सीएम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर को उनके जीवनकाल में कांग्रेस ने कभी उचित सम्मान नहीं दिया।

"शरीर त्यागने के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें दिल्ली में जगह नहीं दी। यह अन्याय का सबसे बड़ा उदाहरण है," – डॉ. मोहन यादव

 बीजेपी ने अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि, बनवाए तीर्थ

सीएम ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने डॉ. अंबेडकर की जन्मस्थली महू में भूमि पूजन किया, जिसे आज एक तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबेडकर जी के जीवन से जुड़े पाँच स्थलों को जोड़कर उन्हें तीर्थ के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी बाबा साहेब के समरसता और समानता के विचारों को आगे बढ़ा रही है।

 कांग्रेस 25 जून को करेगी उपवास

गौरतलब है कि ग्वालियर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर कांग्रेस पार्टी 23 से 25 जून तक विशेष अभियान चला रही है।

  • 23 जून: घर-घर जाकर अंबेडकर और संविधान की जानकारी

  • 24 जून: गरीब बस्तियों में चर्चा और सामूहिक भोजन

  • 25 जून: ग्वालियर में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम, जिसमें कांग्रेस विधायक और वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

 BJP प्रदेश अध्यक्ष का भी कांग्रेस पर पलटवार

इससे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि "कांग्रेस के खून और एजेंडे में बाबा साहेब का अपमान है। वे केवल वर्ग संघर्ष बढ़ाना चाहते हैं।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-did-injustice-to-ambedkar-for-a-lifetime-now-he/article-24735

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.