- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कांग्रेस जिलाध्यक्षों की दिल्ली वर्कशॉप: राहुल गांधी देंगे कैडर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग, 9 घंटे चलेगा
कांग्रेस जिलाध्यक्षों की दिल्ली वर्कशॉप: राहुल गांधी देंगे कैडर मैनेजमेंट की ट्रेनिंग, 9 घंटे चलेगा सेशन
Bhopal, MP
मध्य प्रदेश कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के लिए आज दिल्ली में पहली बार वर्कशॉप आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद मौजूद रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कैडर मैनेजमेंट का रोडमैप साझा करेंगे।
16 अगस्त को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष घोषित किए थे। शनिवार को ये सभी पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए और नई दिल्ली स्थित कांग्रेस के नए राष्ट्रीय मुख्यालय का भ्रमण किया। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने जिलाध्यक्षों को कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
9 घंटे की ट्रेनिंग, चुनावी रणनीति पर फोकस
वर्कशॉप आज सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेगी। इसमें जिलाध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान, आगामी चुनावी चुनौतियां और रणनीति पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
प्रजेंटेशन में समझाया जाएगा रोडमैप
वर्कशॉप में एक विस्तृत प्रजेंटेशन भी रखा गया है। इसके माध्यम से जिलाध्यक्षों को समझाया जाएगा कि जिले की टीम बनाते समय केवल पार्टी विचारधारा से जुड़े और सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाए। खासतौर पर एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं को जिला संगठन में शामिल करने पर जोर रहेगा।
डिनर पर हुई अनौपचारिक चर्चा
शनिवार रात प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने सभी जिलाध्यक्षों के लिए डिनर का आयोजन किया, जहां संगठन की दिशा और कार्यशैली को लेकर अनौपचारिक बातचीत हुई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए