- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु, सरकार को घेरने फुल तैयारी में कांग्रेस
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरु, सरकार को घेरने फुल तैयारी में कांग्रेस
BHOPAL, MP
सोमवार 10 मार्च से मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुरु होगा. कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार की.
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार से शुरू होने जा रहा है. 24 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में इस बार सिर्फ 9 बैठकें होंगी. 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा राज्य का बजट पेश करेंगे. बजट सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने भी तैयारियां पूरी कर ली है. बजट सत्र के इस बार हंगामेदार रहने के आसार है. कांग्रेस ने सत्ता पक्ष को कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति तैयार की है. इसके लिए कांग्रेस ने कानून व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी जैसे कई मुद्दों को लेकर सवाल लगाए हैं. उधर सत्ता पक्ष भी कांग्रेस के सभी सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है.
12 मार्च को पेश होगा बजट
मध्यप्रदेश के बजट सत्र के पहले दिन 10 मार्च को पहले दिन राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण से सत्र की शुरूआत होगी. दूसरे दिन 11 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. इसी दिन राज्य सरकार विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी. इसमें राज्य सरकार प्रदेश की विकास दर और विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश की प्रगति की स्थिति से अवगत कराएगी. 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रदेश का बजट पेश करेंगे. बताया जा रहा है कि बजट 4 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा. बजट में सरकार कुछ नई योजनाएं भी शुरू करने का ऐलान कर सकती है.
विधानसभा में गूंजेगा सौरभ शर्मा का मामला
उधर सत्ता पक्ष को घेरने के लिए कांग्रेस ने खासी तैयारी की है. कांग्रेस विधायकों ने परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा मामले को लेकर एक दर्जन से ज्यादा सवाल लगाए हैं. इसके अलावा करीबन औद्योगिक नीति, एमएसएमई को लेकर दो दर्जन विधायकों ने सवाल पूछे हैं. उधर प्रदेश में किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, कर्ज, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगी. विधानसभा में एस बार 2939 सवाल पूछे गए हैं. इसमें 1448 तारांकित और 1491 अतारांकित सवाल शामिल हैं. विधायकों ने इस बार 1785 सवाल ऑनलाइन पूछे हैं.

अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र
विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा, लेकिन बैठकें सिर्फ 9 होंगी. बीच में होली और रंगपंचमी की छुट्टियां रहेंगी. विधानसभा के इतिहास में इसे अब तक का सबसे छोटा बजट सत्र कांग्रेस बता रही है. पिछले 25 सालों में बजट सत्र की अवधि कम हुई है. 2001 में विधानसभा का बजट सत्र 76 दिन तक चला था, इसमें 27 बैठकें हुई थीं. कोरोना काल में 2020 में बजट सत्र सिर्फ एक दिन ही चला था, क्योंकि उस समय 20 मार्च को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना इस्तीफा दे दिया था. बाद में बीजेपी सरकार ने तीन दिन का बजट सत्र रखा था.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए