- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आधे महीने की सैलरी से नाराज सफाईकर्मी, कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू बोले— अन्याय नहीं सहेंगे
आधे महीने की सैलरी से नाराज सफाईकर्मी, कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू बोले— अन्याय नहीं सहेंगे
Bhopal, MP
नगर निगम क्षेत्र के सैकड़ों सफाईकर्मियों को आधे महीने की ही सैलरी मिलने से गहरी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। रविवार को कांग्रेस नेता रविन्द्र साहू झूमरवाला ने हड़ताली कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को सरकार और प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा।
रविन्द्र साहू ने कहा कि “भोपाल को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने वाले ये सफाईकर्मी शहर की रीढ़ हैं। दिन-रात मेहनत करने वाले इन कर्मवीरों को पूरा वेतन न मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। यह सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासन की लापरवाही का स्पष्ट प्रमाण है।”

उन्होंने सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखीं —
1️⃣ सफाईकर्मियों की रोकी गई सैलरी तुरंत जारी की जाए।
2️⃣ ठेका व्यवस्था की समीक्षा कर स्थायी समाधान निकाला जाए।
3️⃣ श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए निगम स्तर पर विशेष निगरानी समिति गठित की जाए।
साहू ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे स्वयं नगर निगम भोपाल कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सफाईकर्मियों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई है, जिसे हर संवेदनशील नागरिक का समर्थन मिलना चाहिए।
— रविन्द्र साहू झूमरवाला
पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी, गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए