- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का विवादित बयान, एसपी और डिप्टी सीएम पर की तीखी टिप्पणी
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का विवादित बयान, एसपी और डिप्टी सीएम पर की तीखी टिप्पणी
Rewa, MP
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे मंच से पुलिस अधीक्षक और डिप्टी सीएम पर विवादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।
यह घटना मंगलवार को “न्याय सत्याग्रह आंदोलन” के दौरान की बताई जा रही है।
अभय मिश्रा ने रीवा एसपी विवेक सिंह को “आधा पुरुष-आधा महिला” बताते हुए कहा कि जिले में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, घर-घर शराब बिक रही है और युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है।
डिप्टी सीएम को बताया “मिट्टी खाने वाला कीड़ा”
विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने डिप्टी सीएम पर भी हमला बोलते हुए उन्हें “मिट्टी खाने वाला कीड़ा” कहा और आरोप लगाया कि वे “सुबह, दोपहर और शाम जमीन खाते हैं।”
“अपराधियों पर कार्रवाई नहीं, विपक्षी नेताओं पर केस”
अभय मिश्रा ने कहा कि पुलिस और मंत्री अपराधियों को बचाते हैं, जबकि विपक्षी नेताओं पर मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसपी ने 50 लाख रुपए देकर पद हासिल किया है और शराब के ठेकों में पले-बढ़े हैं।
आंदोलन के दौरान पुलिस से नोकझोंक
यह बयान उस समय दिया गया जब कांग्रेस ने रीवा से भाजपा सरकार के खिलाफ “न्याय सत्याग्रह” की शुरुआत की। आंदोलन में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी मौजूद रहे। कमिश्नर कार्यालय में प्रवेश की कोशिश के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की और बहस हुई।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए