गिरगिट के खिलौने लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, कहा– OBC आरक्षण पर रंग बदल रही सरकार

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले ही कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर अपना लिए हैं। सोमवार सुबह कांग्रेस विधायक गिरगिट के खिलौने और तख्तियां हाथों में लेकर विधानसभा पहुंचे और गांधी प्रतिमा के समक्ष सरकार पर निशाना साधा।

विधायकों का आरोप है कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण देने से बार-बार मुकर रही है, और इस मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है।

गिरगिट प्रतीक बना सरकार की नीति का विरोध

विरोध कर रहे कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार OBC आरक्षण पर कभी समर्थन तो कभी विरोध का रवैया अपनाकर जनता को गुमराह कर रही है। विधायक सोना पटेल ने कहा, "यह सरकार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है और वादे पूरे नहीं कर रही।" वहीं, पंकज उपाध्याय ने सरकार पर भेदभाव और महंगे वकीलों के सहारे OBC आरक्षण को अदालत में रोकने का आरोप लगाया।

ओला टैक्सी से पहुंचे बीजेपी विधायक, कांग्रेस को बताया "गिरगिट"

वहीं, भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कांग्रेस के इस विरोध को ढकोसला बताया। ओला कैब से विधानसभा पहुंचे लोधी ने कहा, "हम इंसान हैं, असली गिरगिट कांग्रेस है, जो बार-बार मुद्दा बदलती है।"

सत्र में 3 विधेयक, अनुपूरक बजट और 3377 सवाल

इस मानसून सत्र के दौरान तीन सरकारी विधेयक, अनुपूरक बजट, और कुल 3377 सवाल प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें से 2076 ऑनलाइन और 1301 ऑफलाइन हैं। साथ ही 226 ध्यानाकर्षण, 23 अशासकीय संकल्प और 65 शून्यकाल की सूचनाएं भी विधायकों द्वारा दी गई हैं।

शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ सत्र की शुरुआत

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र की शुरुआत में पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की रणनीति: OBC आरक्षण के साथ कई मुद्दे गरमाएंगे सत्र

रविवार को भोपाल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि सत्र के दौरान पार्टी सरकार को जातिगत जनगणना, भर्ती घोटाले, महिला अत्याचार, युवाओं को रोजगार, खाद संकट और OBC आरक्षण पर होल्ड हटाने जैसे मुद्दों पर घेरेगी। रणनीति साफ है– सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गिरगिट के खिलौने लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, कहा– OBC आरक्षण पर रंग बदल रही सरकार

Bhopal, MP

विधायकों का आरोप है कि राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 27% आरक्षण देने से बार-बार मुकर रही है, और इस मामले में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है।

गिरगिट प्रतीक बना सरकार की नीति का विरोध

विरोध कर रहे कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सरकार OBC आरक्षण पर कभी समर्थन तो कभी विरोध का रवैया अपनाकर जनता को गुमराह कर रही है। विधायक सोना पटेल ने कहा, "यह सरकार गिरगिट की तरह रंग बदल रही है और वादे पूरे नहीं कर रही।" वहीं, पंकज उपाध्याय ने सरकार पर भेदभाव और महंगे वकीलों के सहारे OBC आरक्षण को अदालत में रोकने का आरोप लगाया।

ओला टैक्सी से पहुंचे बीजेपी विधायक, कांग्रेस को बताया "गिरगिट"

वहीं, भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कांग्रेस के इस विरोध को ढकोसला बताया। ओला कैब से विधानसभा पहुंचे लोधी ने कहा, "हम इंसान हैं, असली गिरगिट कांग्रेस है, जो बार-बार मुद्दा बदलती है।"

सत्र में 3 विधेयक, अनुपूरक बजट और 3377 सवाल

इस मानसून सत्र के दौरान तीन सरकारी विधेयक, अनुपूरक बजट, और कुल 3377 सवाल प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें से 2076 ऑनलाइन और 1301 ऑफलाइन हैं। साथ ही 226 ध्यानाकर्षण, 23 अशासकीय संकल्प और 65 शून्यकाल की सूचनाएं भी विधायकों द्वारा दी गई हैं।

शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ सत्र की शुरुआत

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सत्र की शुरुआत में पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों और पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस की रणनीति: OBC आरक्षण के साथ कई मुद्दे गरमाएंगे सत्र

रविवार को भोपाल में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में तय हुआ कि सत्र के दौरान पार्टी सरकार को जातिगत जनगणना, भर्ती घोटाले, महिला अत्याचार, युवाओं को रोजगार, खाद संकट और OBC आरक्षण पर होल्ड हटाने जैसे मुद्दों पर घेरेगी। रणनीति साफ है– सरकार को हर मोर्चे पर घेरने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-mla-reached-the-assembly-with-chameleon-toys-and-said/article-29036

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.