- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- EOW ऑफिस पहुंचा कांग्रेस विधायकों का दल, परिवहन घोटाले को लेकर दर्ज करायी शिकायत
EOW ऑफिस पहुंचा कांग्रेस विधायकों का दल, परिवहन घोटाले को लेकर दर्ज करायी शिकायत
BHOPAL, MP
परिवहन घोटाले के अलावा कांग्रेस कैग रिपोर्ट पर भी हमलावर है. मध्य प्रदेश विधानसभा में कैग 2022 की रिपोर्ट भी पेश की गई थी. इसमें संबल, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना समेत कई योजनाओं में अनियमितता और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है. इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने हंगामा किया. कांग्रेस ने कहा कि पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है.
इन दिनों मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है. इस दौरान प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सरकार पर लगातार हमलावर है. मंगलवार 18 मार्च को कांग्रेस के दर्जनभर विधायक परिवहन घोटाले मामले को लेकर ईओडब्ल्यू ऑफिस पहुंची. कांग्रेस विधायकों का कहना है सौरभ शर्मा ममाले को लेकर कांग्रेस प्रधानमंत्री से भी शिकायत करेगी. कांग्रेस ने कहा कि जांच एजेसियों पर सरकार का दबाव है, इसलिए बड़े मगरमच्छों के नाम सामने नही आ रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा हम प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर और ऑनलाइन शिकायत कर रहे हैं.
किसने क्या कहा?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ है. ये प्रदेश की जनता का पैसा है. कोई मंत्री अगर इस प्रकार से प्रॉपर्टी बनाएगा, घोटाले करेगा तो क्या हम चुप बैठेंगे? मानहानि के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम नोटिस का जवाब देंगे. वहीं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट घोटाले के तार बीजेपी के मंत्रियों के साथ जुड़े हैं. हमारे पास प्रमाण भी हैं कि इन लोगों ने घोटाले में बड़ी भूमिका निभाई है. इसमें निष्पक्ष जांच की मांग हमने की है. सौरभ शर्मा की इनोवा बीजेपी के भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा प्रमाण है. जयवर्धन ने कहा कि बीजेपी के लोगों से मैं आग्रह करूंगा कि वे अपनी पार्टी का ध्यान रखें. कांग्रेस क्या कर रही है? क्या आगे करेगी? वो हम जानते हैं.
कैग रिपोर्ट पर कमलनाथ ने घेरा
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कैग रिपोर्ट पर कहा कि अभी तो आधा खुलासा हुआ है. पूरा खुलासा नहीं हुआ है. आज मध्यप्रदेश की स्थिति ये है कि कहीं पुलिस पीट रही है, कहीं पुलिस पिट रही है. कैग रिपोर्ट में सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी के मामले में ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की गड़बड़ी उजागर हो रही है. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी बसों की जगह स्कूटरों-मोटरसाइकिलों के बिलों का भुगतान कर दिया गया. मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, संबल योजना में भी भ्रष्टाचार उजागर हुआ है. पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए