पैरों में गिरने को तैयार कांग्रेस विधायक, रोने लगे मोहन यादव के मंत्री

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. जिसे सुनकर मंत्री शिवाजी पटेल भावुक हो गए.

विधानसभा सत्र के 8वें दिन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, अचानक मोहन यादव सरकार के मंत्री भावुक होकर रोने लगे. कैबिनेट मंत्री को शांत कराने के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी. कैबिनेट मंत्री के भावुक होने की वजह कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा है. कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. जहां उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव लड़ना अपराध हो गया है. विधायक मिश्रा की बात सुनते ही मंत्री शिवाजी पटेल भावुक हो गए. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करने और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया है.

विधायक ने कहा-न्याय के लिए आपके चरणों में गिरने तैयार

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा में परिवार सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि उनके और बेटे विभूति नारायण मिश्रा के खिलाफ रीवा के चुरहटा थाना में अपराध दर्ज किया गया है. विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि "न्याय के लिए मैं आपके चरणों पर गिरने को तैयार हूं, लेकिन कार्रवाई होनी चाहिए. " इस पर मंत्री शिवाजी पटेल ने कहा कि "किसी पर अन्याय नहीं होने देंगे. पुलिस का मनोबल बना रहे, इसलिए उन्हें दूसरे जिलों में पदस्थ कर जांच कराएंगे."

इस बीच कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा कि "यदि पहले ही जांच हो जाती तो मऊगंज जैसी घटना ना होती." नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि "ऐसी ही घटना विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ हो चुकी है." मंत्री शिवाजी पटेल ने माना कि भोपाल में उनके बेटे के साथ भी ऐसी घटना हुई है.

30 में से 26 सीट मिली, फिर भी बजट नहीं

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विंध्य क्षेत्र को जल संसाधन विभाग के बजट में काम राशि मिलने पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यहां से आपको 30 में से 26 सीट मिली है, वहां के लिए बजट में कोई खास प्रावधान नहीं है. जल संसाधन विभाग का बजट बनाते समय विधायकों से राय ली जानी चाहिए. विधायक मिश्रा ने कहा कि विपक्ष तो दूर आप लोग सत्ता पक्ष के विधायकों की भी राय नहीं लेते हैं.

ऊर्जा विभाग में होगी 1017 पदों पर भर्ती

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने विधानसभा में बताया कि "पावर जनरेटिंग कंपनी नवीन पदों पर 26 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी. 1017 नवीन पदों पर भर्ती की जाएगी." इसकी वित्तीय स्वीकृत भी मिल चुकी है. विधानसभा में शुक्रवार को नगर निगम के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट का भी मुद्दा उठा. भोपाल के दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि "शहर में नगर निगम के करीब 14 आवासीय प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन वह सब अधूरे हैं. इसका जवाब देते हुए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि "दिसंबर 2026 तक सभी प्रोजेक्ट पूरे कर लिए जाएंगे."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Mar 2025 By दैनिक जागरण

पैरों में गिरने को तैयार कांग्रेस विधायक, रोने लगे मोहन यादव के मंत्री

BHOPAL, MP

विधानसभा सत्र के 8वें दिन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, अचानक मोहन यादव सरकार के मंत्री भावुक होकर रोने लगे. कैबिनेट मंत्री को शांत कराने के बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी. कैबिनेट मंत्री के भावुक होने की वजह कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा है. कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में प्रश्नोत्तर काल के दौरान अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का मुद्दा उठाया. जहां उन्होंने कहा कि मेरा चुनाव लड़ना अपराध हो गया है. विधायक मिश्रा की बात सुनते ही मंत्री शिवाजी पटेल भावुक हो गए. उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करने और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का आश्वासन दिया है.

विधायक ने कहा-न्याय के लिए आपके चरणों में गिरने तैयार

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विधानसभा में परिवार सुरक्षा का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि उनके और बेटे विभूति नारायण मिश्रा के खिलाफ रीवा के चुरहटा थाना में अपराध दर्ज किया गया है. विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि "न्याय के लिए मैं आपके चरणों पर गिरने को तैयार हूं, लेकिन कार्रवाई होनी चाहिए. " इस पर मंत्री शिवाजी पटेल ने कहा कि "किसी पर अन्याय नहीं होने देंगे. पुलिस का मनोबल बना रहे, इसलिए उन्हें दूसरे जिलों में पदस्थ कर जांच कराएंगे."

इस बीच कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने कहा कि "यदि पहले ही जांच हो जाती तो मऊगंज जैसी घटना ना होती." नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि "ऐसी ही घटना विधायक नारायण सिंह पट्टा के साथ हो चुकी है." मंत्री शिवाजी पटेल ने माना कि भोपाल में उनके बेटे के साथ भी ऐसी घटना हुई है.

30 में से 26 सीट मिली, फिर भी बजट नहीं

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने विंध्य क्षेत्र को जल संसाधन विभाग के बजट में काम राशि मिलने पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यहां से आपको 30 में से 26 सीट मिली है, वहां के लिए बजट में कोई खास प्रावधान नहीं है. जल संसाधन विभाग का बजट बनाते समय विधायकों से राय ली जानी चाहिए. विधायक मिश्रा ने कहा कि विपक्ष तो दूर आप लोग सत्ता पक्ष के विधायकों की भी राय नहीं लेते हैं.

ऊर्जा विभाग में होगी 1017 पदों पर भर्ती

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने विधानसभा में बताया कि "पावर जनरेटिंग कंपनी नवीन पदों पर 26 करोड़ रुपए की राशि खर्च करेगी. 1017 नवीन पदों पर भर्ती की जाएगी." इसकी वित्तीय स्वीकृत भी मिल चुकी है. विधानसभा में शुक्रवार को नगर निगम के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट का भी मुद्दा उठा. भोपाल के दक्षिण पश्चिम से विधायक भगवान दास सबनानी ने कहा कि "शहर में नगर निगम के करीब 14 आवासीय प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन वह सब अधूरे हैं. इसका जवाब देते हुए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि "दिसंबर 2026 तक सभी प्रोजेक्ट पूरे कर लिए जाएंगे."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-mlas-ready-to-fall-into-the-feet-mohan-yadavs/article-14867

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.