बैतूल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर तक संवाद

Betul, MP

कांग्रेस पार्टी ने बैतूल जिले में संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरुआत कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह अभियान 20 जून 2025 तक चलेगा। इसका नेतृत्व हिमाचल प्रदेश के शाहपुर (कांगड़ा) से विधायक केवल सिंह पठानिया कर रहे हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, कांग्रेस नेता अरुण श्रीवास्तव और मप्र कांग्रेस के सचिव अजय दांते भी मौजूद हैं।

ब्लॉक स्तर तक किया जा रहा है दौरा

टीम द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों का दौरा कर मंडलम, सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारियों, पंचायत एवं नगरीय निकाय प्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों के सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। इसका मकसद संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करना है।

संवाद से तय होगी कांग्रेस की रणनीति

पत्रकार वार्ता में विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया, "यह अभियान संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है। सभी कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जा रहा है, लेकिन व्यक्तिगत बयानबाजी की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

उन्होंने बताया कि एकत्रित सुझावों और संवादों की रिपोर्ट कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर संगठनात्मक नियुक्तियों और रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष पद को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानीय नेताओं ने इस पद के लिए आवेदन किए हैं। कांग्रेस इस बार बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, युवाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने पर फोकस कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बैतूल में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में ब्लॉक स्तर तक संवाद

Betul, MP

ब्लॉक स्तर तक किया जा रहा है दौरा

टीम द्वारा जिले के सभी ब्लॉकों का दौरा कर मंडलम, सेक्टर, बूथ स्तर के पदाधिकारियों, पंचायत एवं नगरीय निकाय प्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों के सदस्यों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। इसका मकसद संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करना है।

संवाद से तय होगी कांग्रेस की रणनीति

पत्रकार वार्ता में विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया, "यह अभियान संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है। सभी कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जा रहा है, लेकिन व्यक्तिगत बयानबाजी की अनुमति नहीं दी जाएगी।"

उन्होंने बताया कि एकत्रित सुझावों और संवादों की रिपोर्ट कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर संगठनात्मक नियुक्तियों और रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष पद को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानीय नेताओं ने इस पद के लिए आवेदन किए हैं। कांग्रेस इस बार बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, युवाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाने पर फोकस कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-organization-creation-campaign-started-in-betul-dialogue-up-to/article-24533

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.