बड़वानी जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क का कांग्रेस ने किया विरोध, विधायक ने बैठा धरना

Barwani, MP

जिला अस्पताल बड़वानी में लागू हुए वाहन पार्किंग शुल्क के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा हाल ही में लागू की गई इस व्यवस्था का विरोध करते हुए कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई खुद अस्पताल पहुंचे और गेट पर ही कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। विधायक मंडलोई ने इसे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह गरीबों की जेब पर सीधा हमला है।

फिलहाल शुल्क वसूली पर लगी रोक
धरने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे मौके पर पहुंचीं और विधायक से चर्चा की। विधायक ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब रोगी कल्याण समिति के पास करोड़ों का बजट है, तो फिर आम जनता से वसूली क्यों की जा रही है? प्रशासन ने फिलहाल शुल्क वसूली पर रोक लगाने की बात कही है और पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है।

क्या है पार्किंग शुल्क की व्यवस्था?
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए इसे देवास की ‘AK सिक्योरिटी हाउस कीपिंग एंड लेबर सर्विस प्रा. लि.’ को ठेके पर दिया गया है।
यह ठेका 16 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
तय दरें इस प्रकार हैं:

  • साइकिल: ₹5

  • बाइक: ₹10

  • कार/जीप: ₹20

प्रशासन की दलील - अव्यवस्था रोकने के लिए कदम
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिना शुल्क के पार्किंग व्यवस्था पहले कई बार बिगड़ी थी। मरीजों को परेशानी हो रही थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि प्रशासन अब विरोध के चलते इस निर्णय पर पुनर्विचार की बात कर रहा है।

पूर्व में भी हुआ था विरोध
यह पहला मौका नहीं है जब पार्किंग शुल्क के खिलाफ आवाज उठी हो। इससे पहले भी जब यह व्यवस्था लागू की गई थी, तब जनप्रतिनिधियों के विरोध के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बड़वानी जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क का कांग्रेस ने किया विरोध, विधायक ने बैठा धरना

Barwani, MP

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। विधायक मंडलोई ने इसे गरीब मरीजों पर अतिरिक्त बोझ बताते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह गरीबों की जेब पर सीधा हमला है।

फिलहाल शुल्क वसूली पर लगी रोक
धरने के बाद सिविल सर्जन डॉ. अनिता सिंगारे मौके पर पहुंचीं और विधायक से चर्चा की। विधायक ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जब रोगी कल्याण समिति के पास करोड़ों का बजट है, तो फिर आम जनता से वसूली क्यों की जा रही है? प्रशासन ने फिलहाल शुल्क वसूली पर रोक लगाने की बात कही है और पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है।

क्या है पार्किंग शुल्क की व्यवस्था?
अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए इसे देवास की ‘AK सिक्योरिटी हाउस कीपिंग एंड लेबर सर्विस प्रा. लि.’ को ठेके पर दिया गया है।
यह ठेका 16 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
तय दरें इस प्रकार हैं:

  • साइकिल: ₹5

  • बाइक: ₹10

  • कार/जीप: ₹20

प्रशासन की दलील - अव्यवस्था रोकने के लिए कदम
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिना शुल्क के पार्किंग व्यवस्था पहले कई बार बिगड़ी थी। मरीजों को परेशानी हो रही थी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। हालांकि प्रशासन अब विरोध के चलते इस निर्णय पर पुनर्विचार की बात कर रहा है।

पूर्व में भी हुआ था विरोध
यह पहला मौका नहीं है जब पार्किंग शुल्क के खिलाफ आवाज उठी हो। इससे पहले भी जब यह व्यवस्था लागू की गई थी, तब जनप्रतिनिधियों के विरोध के कारण इसे बंद कर दिया गया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-protested-against-parking-fee-in-barwani-district-hospital/article-28593

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.