ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पर भड़का भाजयुमो, प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, राहुल-सोनिया के पुतले फूंके

इंदौर/ग्वालियर/भोपाल।

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्यभर में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भोपाल से लेकर ग्वालियर और इंदौर तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी पर तीखे आरोप लगाए और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की मांग की।

कानूनी मसले को सड़कों पर घसीटना गलत - वैभव पवार

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने राजधानी भोपाल में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझ कर ईडी और इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, "यह एक पूर्णतः तकनीकी और कानूनी मामला है, जिसे कोर्ट में रखा जाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस इसे सड़कों पर लाकर दबाव की राजनीति कर रही है।"

इंदौर में राहुल-सोनिया के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन

इंदौर के राजवाड़ा चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल-सोनिया गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। इंदौर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। ईडी एक निष्पक्ष जांच एजेंसी है, जो उन्हीं मामलों की जांच कर रही है जो कांग्रेस सरकार के दौरान ही दर्ज किए गए थे। आज जब जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ रही है, तो कांग्रेस इसे रोकने का प्रयास कर रही है।"

ग्वालियर में हवा में लटकाया पुतला, 'चोर मचाए शोर' के लगे नारे

ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला हवा में लटकाकर घुमाया और जोरदार नारे लगाए। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस की स्थिति आज चोर मचाए शोर जैसी हो गई है। जब संवैधानिक संस्थाएं अपने दायरे में रहकर जांच कर रही हैं तो कांग्रेस को उनसे डर क्यों लग रहा है?"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2025 By दैनिक जागरण

ईडी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस पर भड़का भाजयुमो, प्रदेशभर में किया प्रदर्शन, राहुल-सोनिया के पुतले फूंके

इंदौर/ग्वालियर/भोपाल।

भोपाल से लेकर ग्वालियर और इंदौर तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस पार्टी पर तीखे आरोप लगाए और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान की मांग की।

कानूनी मसले को सड़कों पर घसीटना गलत - वैभव पवार

प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव पवार ने राजधानी भोपाल में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी जानबूझ कर ईडी और इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा, "यह एक पूर्णतः तकनीकी और कानूनी मामला है, जिसे कोर्ट में रखा जाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस इसे सड़कों पर लाकर दबाव की राजनीति कर रही है।"

इंदौर में राहुल-सोनिया के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन

इंदौर के राजवाड़ा चौक पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और राहुल-सोनिया गांधी का पुतला फूंककर विरोध जताया। इंदौर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा, "कांग्रेस पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। ईडी एक निष्पक्ष जांच एजेंसी है, जो उन्हीं मामलों की जांच कर रही है जो कांग्रेस सरकार के दौरान ही दर्ज किए गए थे। आज जब जांच निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ रही है, तो कांग्रेस इसे रोकने का प्रयास कर रही है।"

ग्वालियर में हवा में लटकाया पुतला, 'चोर मचाए शोर' के लगे नारे

ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला हवा में लटकाकर घुमाया और जोरदार नारे लगाए। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस की स्थिति आज चोर मचाए शोर जैसी हो गई है। जब संवैधानिक संस्थाएं अपने दायरे में रहकर जांच कर रही हैं तो कांग्रेस को उनसे डर क्यों लग रहा है?"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-rang-on-congress-to-protest-against-ed-action-demonstrations/article-17953

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.