विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा: मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर कार्यवाही 4 अगस्त तक स्थगित

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का पांचवां दिन कांग्रेस के विरोध और जमकर हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी विधायकों ने मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सदन के भीतर और बाहर जोरदार नारेबाजी की।

 हंगामे की वजह से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। अंततः दोपहर करीब 1:30 बजे सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मंत्री के आते ही भड़की कांग्रेस, लगे नारे

जैसे ही सदन में मंत्री विजय शाह विभागीय प्रश्नों के उत्तर देने पहुंचे, कांग्रेस विधायक आक्रोशित हो उठे। "विजय शाह इस्तीफा दो" के नारे लगाते हुए विपक्ष ने शाह की उपस्थिति पर आपत्ति जताई और उन्हें सदन से बाहर भेजने की मांग की।

बार-बार रुकी सदन की कार्यवाही

हंगामे के चलते कार्यवाही पहले 10 मिनट और फिर दोपहर 1 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके बावजूद कांग्रेस विधायक शांत नहीं हुए और विधानसभा परिसर में भी नारेबाजी करते रहे।

उमंग सिंघार ने फिर उठाया मुद्दा, सत्ता पक्ष से तीखी बहस

जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजय शाह का मुद्दा दोबारा उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान समर्थक भाषा बोलने का आरोप लगाया। इससे सदन का माहौल और गरमा गया।

स्पीकर ने शुरू कराई ध्यानाकर्षण चर्चा, विपक्ष ने किया विरोध

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने किसी तरह ध्यानाकर्षण प्रस्तावों की प्रक्रिया शुरू करवाई। भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने खुरई के मालथोन क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों का मामला उठाया, लेकिन विपक्ष ने लगातार मंत्री शाह के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Aug 2025 By दैनिक जागरण

विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा: मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग पर कार्यवाही 4 अगस्त तक स्थगित

Bhopal, MP

 हंगामे की वजह से विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। अंततः दोपहर करीब 1:30 बजे सदन की कार्यवाही 4 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई।

मंत्री के आते ही भड़की कांग्रेस, लगे नारे

जैसे ही सदन में मंत्री विजय शाह विभागीय प्रश्नों के उत्तर देने पहुंचे, कांग्रेस विधायक आक्रोशित हो उठे। "विजय शाह इस्तीफा दो" के नारे लगाते हुए विपक्ष ने शाह की उपस्थिति पर आपत्ति जताई और उन्हें सदन से बाहर भेजने की मांग की।

बार-बार रुकी सदन की कार्यवाही

हंगामे के चलते कार्यवाही पहले 10 मिनट और फिर दोपहर 1 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। इसके बावजूद कांग्रेस विधायक शांत नहीं हुए और विधानसभा परिसर में भी नारेबाजी करते रहे।

उमंग सिंघार ने फिर उठाया मुद्दा, सत्ता पक्ष से तीखी बहस

जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विजय शाह का मुद्दा दोबारा उठाया। इस पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने तीखा पलटवार करते हुए कांग्रेस पर पाकिस्तान समर्थक भाषा बोलने का आरोप लगाया। इससे सदन का माहौल और गरमा गया।

स्पीकर ने शुरू कराई ध्यानाकर्षण चर्चा, विपक्ष ने किया विरोध

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने किसी तरह ध्यानाकर्षण प्रस्तावों की प्रक्रिया शुरू करवाई। भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने खुरई के मालथोन क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों का मामला उठाया, लेकिन विपक्ष ने लगातार मंत्री शाह के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-ruckus-in-the-assembly-postponed-till-august-4-on/article-29499

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.