मानव मल कांड में नया मोड़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, बयान बदलवाने का आरोप

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश में मानव मल कांड को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ता जा रहा है। इस मामले में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पटवारी ने पीड़ित युवक से संपर्क कर उसे बयान बदलने के लिए प्रेरित किया और इस संवेदनशील मामले को प्रभावित करने की कोशिश की।

घटना से संबंधित वायरल वीडियो में एक दलित युवक को जबरन मानव मल खिलाए जाने का दावा किया गया था, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। इस पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पुलिस जांच के बाद एफआईआर

पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक के बदलते बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की गहराई से जांच के बाद पटवारी सहित अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि पीड़ित पर बयान बदलवाने के लिए दबाव डाला गया।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

बीजेपी ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि “कांग्रेस दलितों की आड़ में झूठ फैलाकर प्रदेश की छवि खराब कर रही है।” उन्होंने पटवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।

प्रशासन कर रहा है विस्तृत जांच

प्रशासन ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मूड़रा गांव में हुई कथित अमानवीय घटना को लेकर समाज में व्यापक विरोध दर्ज किया गया था। अब पटवारी की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मानव मल कांड में नया मोड़: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर एफआईआर दर्ज, बयान बदलवाने का आरोप

Bhopal, MP

घटना से संबंधित वायरल वीडियो में एक दलित युवक को जबरन मानव मल खिलाए जाने का दावा किया गया था, जिससे पूरे प्रदेश में आक्रोश फैल गया था। इस पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पुलिस जांच के बाद एफआईआर

पुलिस का कहना है कि पीड़ित युवक के बदलते बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट की गहराई से जांच के बाद पटवारी सहित अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में यह भी उल्लेख है कि पीड़ित पर बयान बदलवाने के लिए दबाव डाला गया।

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज

बीजेपी ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि “कांग्रेस दलितों की आड़ में झूठ फैलाकर प्रदेश की छवि खराब कर रही है।” उन्होंने पटवारी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की।

प्रशासन कर रहा है विस्तृत जांच

प्रशासन ने इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। मूड़रा गांव में हुई कथित अमानवीय घटना को लेकर समाज में व्यापक विरोध दर्ज किया गया था। अब पटवारी की भूमिका को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-state-president-jeetu-patwari-accused-of-changing-fir-recorded/article-25831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.