डाकुओं लुटेरों के दम पर चुनाव जीतती थी कांग्रेस, विजयपुर उपचुनाव जनसभा में बोले मोहन यादव

Syopur, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर विधानसभा के ग्राम अगरा, गसवानी, कराहल व सेसईपुरा में जनसभा को संबोधित किया और कराहल में रोड शो किया.

विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशीरामनिवास रावत के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रचार करने पहुंचे. गुरुवार को यहां विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा और कराहल में विशाल रोड शो का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम ने कहा, '' यह क्षेत्र कभी डाकुओं के प्रभाव वाला क्षेत्र था. प्रदेश में 55 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने डाकुओं के खात्मे के लिए कोई कार्य नहीं किया, क्योंकि कांग्रेस के नेता डाकुओं के दम पर चुनाव जीतते थे. भाजपा की सरकार बनने के बाद डाकुओं और लुटेरों का पूरी तरह से सफाया किया गया.''

'विकास के लिए भाजपा में आए रामनिवास'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा, '' भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत विजयपुर क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पद और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए हैं. रावत इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने के लिए भाजपा में आए हैं. आप उन्हें विधायक बनाएं, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की पूरी गारंटी भाजपा की है.''

'कांग्रेस ने गरीब आदिवासियों का हक छीना'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त ने कहा, '' कांग्रेस पार्टी गरीबों व आदिवासियों का हक छीनने का कार्य करती है, जबकि भाजपा सरकार गरीबों व आदिवासियों के कल्याण के लिए कार्य करती है. 15 महीने की कमलनाथ सरकार में दिग्विजय सिंह के इशारे पर सहरिया बहनों को प्रदेश सरकार द्वारा हर माह दी जा रही राशि बंद करने का कार्य किया गया था. रामनिवास रावत को आप सभी विधायक बनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अगरा की सभा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है.''

'कांग्रेस के लिए गरीब सिर्फ वोट बैंक, बीजेपी ने ली सुध'

डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा, '' भारतीय जनता पार्टी जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है. कांग्रेस ने प्रदेश में 55 साल तक शासन किया, लेकिन गरीबों के लिए कोई कार्य नहीं किया. डाकुओं का यहां राज रहा पर कांग्रेस ने डाकुओं-लुटेरेों के खात्मे के लिए कुछ नहीं किया. उनकी दम पर चुनाव जीते. यह तो 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है कि गरीबों के इलाज के लिए निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है. प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब को 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की गारंटी दी है. कुपोषण दूर करने के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सहरिया बहनों के खाते में प्रति माह हर माह 1500 रूपए भेज रही है. कांग्रेस पार्टी भी गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर सकती थी, लेकिन वह गरीबों-आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Nov 2024 By दैनिक जागरण

डाकुओं लुटेरों के दम पर चुनाव जीतती थी कांग्रेस, विजयपुर उपचुनाव जनसभा में बोले मोहन यादव

Syopur, MP

विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशीरामनिवास रावत के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रचार करने पहुंचे. गुरुवार को यहां विभिन्न क्षेत्रों में जनसभा और कराहल में विशाल रोड शो का आयोजन किया गया. इस दौरान सीएम ने कहा, '' यह क्षेत्र कभी डाकुओं के प्रभाव वाला क्षेत्र था. प्रदेश में 55 साल तक शासन करने वाली कांग्रेस ने डाकुओं के खात्मे के लिए कोई कार्य नहीं किया, क्योंकि कांग्रेस के नेता डाकुओं के दम पर चुनाव जीतते थे. भाजपा की सरकार बनने के बाद डाकुओं और लुटेरों का पूरी तरह से सफाया किया गया.''

'विकास के लिए भाजपा में आए रामनिवास'

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आगे कहा, '' भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत विजयपुर क्षेत्र के विकास के लिए विधायक पद और कांग्रेस पार्टी छोड़कर आए हैं. रावत इस क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बदलने के लिए भाजपा में आए हैं. आप उन्हें विधायक बनाएं, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास की पूरी गारंटी भाजपा की है.''

'कांग्रेस ने गरीब आदिवासियों का हक छीना'

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त ने कहा, '' कांग्रेस पार्टी गरीबों व आदिवासियों का हक छीनने का कार्य करती है, जबकि भाजपा सरकार गरीबों व आदिवासियों के कल्याण के लिए कार्य करती है. 15 महीने की कमलनाथ सरकार में दिग्विजय सिंह के इशारे पर सहरिया बहनों को प्रदेश सरकार द्वारा हर माह दी जा रही राशि बंद करने का कार्य किया गया था. रामनिवास रावत को आप सभी विधायक बनाएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अगरा की सभा के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई है.''

'कांग्रेस के लिए गरीब सिर्फ वोट बैंक, बीजेपी ने ली सुध'

डॉ. मोहन यादव ने आगे कहा, '' भारतीय जनता पार्टी जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है. कांग्रेस ने प्रदेश में 55 साल तक शासन किया, लेकिन गरीबों के लिए कोई कार्य नहीं किया. डाकुओं का यहां राज रहा पर कांग्रेस ने डाकुओं-लुटेरेों के खात्मे के लिए कुछ नहीं किया. उनकी दम पर चुनाव जीते. यह तो 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है कि गरीबों के इलाज के लिए निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की है. प्रधानमंत्री जी ने हर गरीब को 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की गारंटी दी है. कुपोषण दूर करने के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार सहरिया बहनों के खाते में प्रति माह हर माह 1500 रूपए भेज रही है. कांग्रेस पार्टी भी गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर सकती थी, लेकिन वह गरीबों-आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-used-to-win-elections-on-the-basis-of-bandits/article-3046

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.