भुआ बिछिया नगर परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, राजकुमारी धुर्वे ने भाजपा प्रत्याशी को 11 वोटों से हराया

Mandla, MP

मध्यप्रदेश के मंडला जिले के भुआ बिछिया नगर परिषद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। वार्ड क्रमांक 13 से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी अमर धुर्वे ने कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार जानकी बाई को 11 मतों के मामूली अंतर से हराकर जीत दर्ज की।

यह सीट कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद चित्रा धुर्वे के निधन के कारण रिक्त हुई थी। उनकी मृत्यु 30 जनवरी को हुई थी। इसके बाद अस्थायी तौर पर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद रजनी मरावी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

463 में से 229 मत कांग्रेस को, भाजपा को 218, नोटा 16

एसडीएम सीएल वर्मा के अनुसार, 7 जुलाई को हुए मतदान में कुल 463 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 10 जुलाई को हुई, जिसमें कांग्रेस की राजकुमारी अमर धुर्वे को 229 वोट और भाजपा की जानकी बाई को 218 वोट प्राप्त हुए। 16 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का चयन किया।

विधायक पट्टा और कांग्रेस टीम ने मनाया विजय उत्सव

परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस जीत को बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, चुनाव प्रभारी रणधीर रानू राजपूत, और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी की रणनीतिक नेतृत्व का परिणाम बताया जा रहा है।

कांग्रेस की जीत ने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और मजबूत जमीनी पकड़ को फिर से उजागर कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे स्व. चित्रा धुर्वे को समर्पित जीत बताया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भुआ बिछिया नगर परिषद उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, राजकुमारी धुर्वे ने भाजपा प्रत्याशी को 11 वोटों से हराया

Mandla, MP

यह सीट कांग्रेस की वरिष्ठ पार्षद चित्रा धुर्वे के निधन के कारण रिक्त हुई थी। उनकी मृत्यु 30 जनवरी को हुई थी। इसके बाद अस्थायी तौर पर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद रजनी मरावी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

463 में से 229 मत कांग्रेस को, भाजपा को 218, नोटा 16

एसडीएम सीएल वर्मा के अनुसार, 7 जुलाई को हुए मतदान में कुल 463 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना 10 जुलाई को हुई, जिसमें कांग्रेस की राजकुमारी अमर धुर्वे को 229 वोट और भाजपा की जानकी बाई को 218 वोट प्राप्त हुए। 16 मतदाताओं ने नोटा (NOTA) का चयन किया।

विधायक पट्टा और कांग्रेस टीम ने मनाया विजय उत्सव

परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस जीत को बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, चुनाव प्रभारी रणधीर रानू राजपूत, और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गोस्वामी की रणनीतिक नेतृत्व का परिणाम बताया जा रहा है।

कांग्रेस की जीत ने क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और मजबूत जमीनी पकड़ को फिर से उजागर कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे स्व. चित्रा धुर्वे को समर्पित जीत बताया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-victory-in-bhua-bichhiya-municipal-council-by-election-defeated/article-27194

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.