- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में विजयादशमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएम मोहन इंदौर-Delhi दौरे पर, गांधी-शास्त्री को...
मध्यप्रदेश में विजयादशमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएम मोहन इंदौर-Delhi दौरे पर, गांधी-शास्त्री को नमन करेगी कांग्रेस
Bhopal,M.P
मध्यप्रदेश में विजयादशमी को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। राजधानी भोपाल सहित विभिन्न जिलों में रावण दहन और चल समारोहों का आयोजन होगा।
भोपाल के कोलार क्षेत्र में सबसे ऊंचा 105 फीट का रावण दहन आकर्षण का केंद्र रहेगा, जबकि शहर के 28 इलाकों में पुतला दहन होगा।
सुरक्षा पर खास ध्यान
दशहरे पर किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए भोपाल पुलिस ने देर रात अलग-अलग क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। प्रमुख रावण दहन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी और कंट्रोल रूम से हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। भीड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है, वहीं अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली और इंदौर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे सीएम हाउस में शस्त्र पूजन करेंगे और 1:20 बजे गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे इंदौर रवाना होंगे, जहां पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन और नेहरू पार्क में स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को वे इंदौर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
कांग्रेस का पुष्पांजलि कार्यक्रम
गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस भी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सुबह 11 बजे मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा और 11:15 बजे शास्त्री प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए