स्कूल संचालकों की लूट से अभिभावकों को बचाने कांग्रेस ने सीएस को लिखी चिट्‌ठी

BHOPAL, MP

कांग्रेस ने प्रदेशभर में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर अंकुश न लगा पाने को लेकर मुख्य सचिव को पीले चावल के साथ पत्र लिखा है।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने प्रदेशभर में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर अंकुश न लगा पाने को लेकर मुख्य सचिव को पीले चावल के साथ पत्र लिखा है। त्रिपाठी ने कहा है कि स्कूल संचालकों द्वारा महंगी किताबें व ड्रेस कमीशन देने वाली दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिस पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है। इनके द्वारा फीस भी मनमानी बढ़ाई गई है जिनके खिलाफ कार्यवाही सरकार को करना चाहिए।

त्रिपाठी ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा की जा रही अनुचित शुल्क वसूली, महंगी निजी प्रकाशकों की किताबों की अनिवार्यता तथा आरटीई नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर समस्याओं को कांग्रेस द्वारा समय-समय पर उजागर किया गया पर सरकार कोई एक्शन नहीं ले पा रही है जिससे ऐसी लूट को रोका जा सके। विवेक ने कहा कि हाल ही में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा निजी स्कूलों पर की गई कार्रवाई से शिक्षा माफियाओं पर अंकुश लगा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि ऐसी कार्रवाई पूरे प्रदेश में होनी चाहिए ताकि अन्य जिलों में निजी स्कूलों की मनमानी रोकी जा सके और छात्रों व अभिभावकों को राहत मिले। निजी स्कूलों के खिलाफ दर्ज सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का 15 कार्य दिवस में निराकरण कर उचित कार्यवाही करें। त्रिपाठी ने मुख्य सचिव को इसको लेकर एक पत्र भी लिखा है। इसमें ये मुद्दे प्रमुख रूप से सीएस के ध्यान में लाए गए हैं।

  • एनसीईआरटी की किताबों को 1st क्लास से ही अनिवार्य किया जाए, वहीं नर्सरी, केजी-1, केजी 2 की किताबों में 5 वर्ष तक किसी भी बदलाव पर अंकुश लगाया जाए ताकि अभिभावकों पर महंगी किताबों का आर्थिक बोझ न पड़े।
  • स्कूलों द्वारा चुनिंदा दुकानों से खरीददारी कराने पर रोक लगे और इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पोर्टल पर किताबों की सूची तत्काल डाली जाएं। नियम विरुद्ध मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो, 10% का नियम कड़ाई से लागू हो।
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गरीब बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाए और इसके पालन की निगरानी हो। इसके लिए जिला और प्रदेश स्तर पर उचित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनें ।
  • हर जिले में कलेक्टर कार्यालय में एक विशेष दिन शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

स्कूल संचालकों की लूट से अभिभावकों को बचाने कांग्रेस ने सीएस को लिखी चिट्‌ठी

BHOPAL, MP

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने प्रदेशभर में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर अंकुश न लगा पाने को लेकर मुख्य सचिव को पीले चावल के साथ पत्र लिखा है। त्रिपाठी ने कहा है कि स्कूल संचालकों द्वारा महंगी किताबें व ड्रेस कमीशन देने वाली दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है जिस पर सरकार कंट्रोल नहीं कर पा रही है। इनके द्वारा फीस भी मनमानी बढ़ाई गई है जिनके खिलाफ कार्यवाही सरकार को करना चाहिए।

त्रिपाठी ने कहा कि निजी स्कूलों द्वारा की जा रही अनुचित शुल्क वसूली, महंगी निजी प्रकाशकों की किताबों की अनिवार्यता तथा आरटीई नियमों के उल्लंघन जैसी गंभीर समस्याओं को कांग्रेस द्वारा समय-समय पर उजागर किया गया पर सरकार कोई एक्शन नहीं ले पा रही है जिससे ऐसी लूट को रोका जा सके। विवेक ने कहा कि हाल ही में जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा निजी स्कूलों पर की गई कार्रवाई से शिक्षा माफियाओं पर अंकुश लगा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि ऐसी कार्रवाई पूरे प्रदेश में होनी चाहिए ताकि अन्य जिलों में निजी स्कूलों की मनमानी रोकी जा सके और छात्रों व अभिभावकों को राहत मिले। निजी स्कूलों के खिलाफ दर्ज सीएम हेल्पलाइन में शिकायतों का 15 कार्य दिवस में निराकरण कर उचित कार्यवाही करें। त्रिपाठी ने मुख्य सचिव को इसको लेकर एक पत्र भी लिखा है। इसमें ये मुद्दे प्रमुख रूप से सीएस के ध्यान में लाए गए हैं।

  • एनसीईआरटी की किताबों को 1st क्लास से ही अनिवार्य किया जाए, वहीं नर्सरी, केजी-1, केजी 2 की किताबों में 5 वर्ष तक किसी भी बदलाव पर अंकुश लगाया जाए ताकि अभिभावकों पर महंगी किताबों का आर्थिक बोझ न पड़े।
  • स्कूलों द्वारा चुनिंदा दुकानों से खरीददारी कराने पर रोक लगे और इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पोर्टल पर किताबों की सूची तत्काल डाली जाएं। नियम विरुद्ध मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो, 10% का नियम कड़ाई से लागू हो।
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गरीब बच्चों को अनिवार्य रूप से प्रवेश दिया जाए और इसके पालन की निगरानी हो। इसके लिए जिला और प्रदेश स्तर पर उचित शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनें ।
  • हर जिले में कलेक्टर कार्यालय में एक विशेष दिन शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित शिकायतों की जनसुनवाई की जाए।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-wrote-a-letter-to-cs-to-save-parents-from/article-16569

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.