आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, रीवा में आतंकवाद के खिलाफ दिखा जन आक्रोश

Rewa, MP

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्से की लहर है। इसी कड़ी में रीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

राजेंद्र शर्मा ने कहा, “यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे भारत की अस्मिता पर हमला है। केंद्र सरकार को अब सख्त कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में कोई आतंकी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके।”

सरकार से की त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाज़ी की और शहीद हुए कारोबारी दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ त्वरित और ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

राजेंद्र शर्मा ने आगे कहा, “देशवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जो ताकतें भारत की एकता और शांति को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Apr 2025 By दैनिक जागरण

आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च, रीवा में आतंकवाद के खिलाफ दिखा जन आक्रोश

Rewa, MP

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में गुस्से की लहर है। इसी कड़ी में रीवा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए।

राजेंद्र शर्मा ने कहा, “यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे भारत की अस्मिता पर हमला है। केंद्र सरकार को अब सख्त कदम उठाने होंगे, ताकि भविष्य में कोई आतंकी इस तरह की कायराना हरकत करने की हिम्मत न कर सके।”

सरकार से की त्वरित और ठोस कार्रवाई की मांग

मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाज़ी की और शहीद हुए कारोबारी दिनेश मीरानिया को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ त्वरित और ठोस कार्रवाई करने की मांग की।

राजेंद्र शर्मा ने आगे कहा, “देशवासियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। जो ताकतें भारत की एकता और शांति को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं, उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congresss-candle-march-in-protest-against-terrorist-attack-against-terrorism/article-18444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.