मप्र में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह: जीतू बोले- अंबेडकर की प्रतिमा पर विवाद संविधान पर हमला, दिग्विजय ने दलित बस्ती में किया सहभोज

Bhopal, MP

ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर उठे विवाद के विरोध में कांग्रेस ने पूरे मध्यप्रदेश में तीन दिवसीय संविधान सत्याग्रह शुरू कर दिया है। सोमवार को भोपाल समेत प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं ने दलित बस्तियों में चौपाल लगाई, सहभोज किया और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप गांव स्थित दलित बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। यहां समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें दलित समाज के लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोजन किया।

जीतू पटवारी बोले- यह बाबा साहब पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर खड़ा किया गया विवाद संविधान विरोधी ताकतों की सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा, “हम बाबा साहब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। मूर्ति विवाद केवल बाबा साहब पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है।”

प्रदेशभर में संविधान चौपाल और सत्याग्रह

  • सिंगरौली में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कविता पांडेय के नेतृत्व में संविधान सत्याग्रह आयोजित हुआ।

  • छतरपुर के बड़ामलहरा में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग करते हुए धरना दिया।

  • सीहोर के इछावर ब्लॉक में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को संविधान के महत्व और बीजेपी सरकार पर आरोपों की जानकारी दी गई।

दलित समाज को जोड़ने की कोशिश

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार संविधान निर्माता बाबा साहब की विरासत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इसलिए कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर दलित समाज के साथ खड़ी है। सहभोज के जरिए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने की पहल की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मप्र में कांग्रेस का संविधान सत्याग्रह: जीतू बोले- अंबेडकर की प्रतिमा पर विवाद संविधान पर हमला, दिग्विजय ने दलित बस्ती में किया सहभोज

Bhopal, MP

भोपाल की हुजूर विधानसभा के मुगालिया छाप गांव स्थित दलित बस्ती में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। यहां समरसता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें दलित समाज के लोगों के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोजन किया।

जीतू पटवारी बोले- यह बाबा साहब पर नहीं, लोकतंत्र पर हमला है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर खड़ा किया गया विवाद संविधान विरोधी ताकतों की सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा, “हम बाबा साहब की विचारधारा और संविधान की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे। मूर्ति विवाद केवल बाबा साहब पर हमला नहीं, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला है।”

प्रदेशभर में संविधान चौपाल और सत्याग्रह

  • सिंगरौली में कांग्रेस की प्रदेश महासचिव कविता पांडेय के नेतृत्व में संविधान सत्याग्रह आयोजित हुआ।

  • छतरपुर के बड़ामलहरा में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर प्रतिमा स्थापना की मांग करते हुए धरना दिया।

  • सीहोर के इछावर ब्लॉक में चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को संविधान के महत्व और बीजेपी सरकार पर आरोपों की जानकारी दी गई।

दलित समाज को जोड़ने की कोशिश

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार संविधान निर्माता बाबा साहब की विरासत को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इसलिए कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर दलित समाज के साथ खड़ी है। सहभोज के जरिए सामाजिक समरसता और समानता का संदेश देने की पहल की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congresss-constitution-satyagraha-jeetu-said-in-mp-controversy-over-the/article-25313

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.