- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’, सीहोर से हुई शुरुआत
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस की ‘न्याय पदयात्रा’, सीहोर से हुई शुरुआत
Sehore, MP
सीहोर जिले में किसानों और आम जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को “आमजन किसान न्याय पदयात्रा” की शुरुआत की।
इस पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने किया। यात्रा चांदबड़ से निकलकर श्यामपुर तहसील के बस स्टैंड पर आमसभा के साथ समाप्त होगी, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा जाएगा।
कांग्रेस का आरोप – सरकार कर रही जनता की अनदेखी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और उपभोक्ताओं की समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रही है। बिजली बिल, खराब सड़कें, फसल बीमा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।
पदयात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेता होंगे शामिल
इस पदयात्रा में एआईसीसी सचिव कुणाल चौधरी, किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान और अन्य नेता शामिल होंगे। आमसभा को ये नेता संबोधित करेंगे।
इसके अलावा जिला प्रभारी जयश्री हरिकिरण, दिनेश मेघानी, पवन पटेल, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर भी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
राजीव गुजराती बोले – जनता की आवाज दबाई नहीं जा सकती
जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि जब तक किसानों और आमजन की समस्याओं का समाधान नहीं होता, कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। पदयात्रा के जरिए सरकार तक यह संदेश पहुंचाना है कि जनता की आवाज को दबाना संभव नहीं है।
इन मुद्दों पर हो रहा विरोध
-
स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में गड़बड़ी और उपभोक्ताओं को गलत नोटिस।
-
बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि।
-
28 करोड़ की लागत से बनी श्यामपुर रोड पूरी तरह खराब, गड्ढों से हादसे।
-
श्यामपुर ओवरब्रिज की जर्जर सड़कें और दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग।
-
फसल बीमा राशि प्रीमियम से भी कम, कई किसानों को कुछ नहीं मिला।
-
खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे और उचित मुआवजे की मांग।
-
सोयाबीन का समर्थन मूल्य ₹6000 प्रति क्विंटल तय करने की मांग।
-
1 सितंबर की पुलिस घटना में एकतरफा कार्रवाई, भाजपा नेताओं पर भी FIR की मांग।
-
ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम और जिम्मेदारों पर कार्रवाई।
-
मतदाता सूची का शुद्धिकरण और निष्पक्ष चुनाव आयोग की व्यवस्था।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए