इंदौर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: दो दिवसीय चर्चा, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन करेंगे प्रेसवार्ता

Indore, MP

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के तहत इंदौर में आज से ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत हुई। इस अभियान के अंतर्गत आगामी दो दिनों तक पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, जो इस अभियान के लिए इंदौर के चीफ को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।

बाला बच्चन आज शाम इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में प्रेसवार्ता कर अभियान की रूपरेखा और अब तक की चर्चाओं की जानकारी साझा करेंगे। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं ताकि संगठनात्मक ढांचे को निचले स्तर तक मजबूत किया जा सके।

छह विधानसभाओं पर केंद्रित चर्चा

इस अभियान के तहत इंदौर की छह विधानसभाओं के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ओजला, पूर्व मंत्री रवि जोशी और गजेंद्र सिसोदिया भी भाग ले रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में यह अभियान गुजरात और हरियाणा के बाद प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाना है।

दो दिवसीय संवाद प्रक्रिया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने जानकारी दी कि अभियान के तहत 5 और 6 जून को विधानसभावार चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को जहां पूरे दिन चर्चाओं का दौर चला, वहीं शुक्रवार को यह सिलसिला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शुरू: दो दिवसीय चर्चा, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन करेंगे प्रेसवार्ता

Indore, MP

बाला बच्चन आज शाम इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में प्रेसवार्ता कर अभियान की रूपरेखा और अब तक की चर्चाओं की जानकारी साझा करेंगे। वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं ताकि संगठनात्मक ढांचे को निचले स्तर तक मजबूत किया जा सके।

छह विधानसभाओं पर केंद्रित चर्चा

इस अभियान के तहत इंदौर की छह विधानसभाओं के नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ओजला, पूर्व मंत्री रवि जोशी और गजेंद्र सिसोदिया भी भाग ले रहे हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में यह अभियान गुजरात और हरियाणा के बाद प्रारंभ किया गया है। इसका उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व प्रभावशाली बनाना है।

दो दिवसीय संवाद प्रक्रिया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने जानकारी दी कि अभियान के तहत 5 और 6 जून को विधानसभावार चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं। गुरुवार को जहां पूरे दिन चर्चाओं का दौर चला, वहीं शुक्रवार को यह सिलसिला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congresss-organization-creation-campaign-started-in-indore-two-day-discussion/article-23293

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.