अशोकनगर में कांग्रेस का 'हल्ला बोल' प्रदर्शन आज, गिरफ्तारी देंगे बड़े नेता; CM और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली दौरे पर

Bhopal, MP

मध्य प्रदेश की राजनीति आज दो अलग-अलग घटनाक्रमों के चलते खासा गर्माई हुई है। एक ओर अशोकनगर में कांग्रेस ने 'न्याय सत्याग्रह' के तहत जोरदार 'हल्ला बोल' प्रदर्शन की घोषणा की है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होने से पहले भोपाल में दो महत्वपूर्ण बैठकें भी लेंगे।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी देंगे नेता

अशोकनगर में आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह FIR राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद है।

इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव जैसे बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे।

प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम

अशोकनगर जिला प्रशासन ने प्रदर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। साथ ही होटल, गेस्ट हाउस और शादी हॉलों को अस्थायी अधिग्रहण में लिया गया है ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को रोक जा सके।

सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का दिल्ली दौरा

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा खासतौर पर खंडेलवाल के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

इस दौरे के दौरान दोनों नेता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा करेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री लेंगे दो महत्वपूर्ण बैठकें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली जाने से पहले भोपाल में दो अहम बैठकें करेंगे:

  1. सुबह 11:30 बजे – सीएम हाउस में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की बैठक।

  2. दोपहर 12:15 बजेमध्य प्रदेश मध्यम की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे और कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में कांग्रेस का 'हल्ला बोल' प्रदर्शन आज, गिरफ्तारी देंगे बड़े नेता; CM और प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली दौरे पर

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना होने से पहले भोपाल में दो महत्वपूर्ण बैठकें भी लेंगे।

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी देंगे नेता

अशोकनगर में आज दोपहर 12 बजे कांग्रेस पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि यह FIR राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद है।

इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव जैसे बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और स्वेच्छा से गिरफ्तारी देंगे।

प्रशासन ने किए सख्त इंतजाम

अशोकनगर जिला प्रशासन ने प्रदर्शन के मद्देनज़र सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। साथ ही होटल, गेस्ट हाउस और शादी हॉलों को अस्थायी अधिग्रहण में लिया गया है ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को रोक जा सके।

सीएम मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल का दिल्ली दौरा

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा खासतौर पर खंडेलवाल के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

इस दौरे के दौरान दोनों नेता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर चर्चा करेंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री लेंगे दो महत्वपूर्ण बैठकें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली जाने से पहले भोपाल में दो अहम बैठकें करेंगे:

  1. सुबह 11:30 बजे – सीएम हाउस में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की बैठक।

  2. दोपहर 12:15 बजेमध्य प्रदेश मध्यम की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मिलेंगे और कुछ अन्य कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congresss-protest-in-ashoknagar-will-arrest-today-cm-and-state/article-26876

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.