भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: रस्सियों से हाथ बांधकर जताया DGP के बयान पर विरोध

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए रस्सियों से हाथ बांधकर राज्य में बढ़ते अपराधों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

यह विरोध प्रदेश के डीजीपी के हालिया बयान और बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को घेरने को लेकर किया गया।

रस्सियों से हाथ बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल में रस्सियों से अपने हाथ बांधकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उनका संदेश था – "अगर डीजीपी खुद मानते हैं कि बलात्कार रोकना अकेले पुलिस के बस में नहीं है, तो क्या पुलिस के हाथ सच में बंधे हैं?"

20 रेप प्रतिदिन और DGP का बयान

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि राज्य में हर दिन 20 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके, प्रदेश के डीजीपी कहते हैं कि बलात्कार रोकना पुलिस के अकेले के बस की बात नहीं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने अपराधियों के सामने सरेंडर कर दिया है?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से पूछे सवाल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जब प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ी है, तो सरकार किस आधार पर अपनी पीठ थपथपा रही है?

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  1. मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि डीजीपी का बयान व्यक्तिगत राय है या सरकारी नीति।

  2. फर्जी लोन ऐप्स, डिजिटल ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए।

  3. साइबर सेल को सशक्त किया जाए और सख्त साइबर कानून लागू किए जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: रस्सियों से हाथ बांधकर जताया DGP के बयान पर विरोध

Bhopal, MP

यह विरोध प्रदेश के डीजीपी के हालिया बयान और बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को घेरने को लेकर किया गया।

रस्सियों से हाथ बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल में रस्सियों से अपने हाथ बांधकर प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उनका संदेश था – "अगर डीजीपी खुद मानते हैं कि बलात्कार रोकना अकेले पुलिस के बस में नहीं है, तो क्या पुलिस के हाथ सच में बंधे हैं?"

20 रेप प्रतिदिन और DGP का बयान

कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा कि राज्य में हर दिन 20 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके, प्रदेश के डीजीपी कहते हैं कि बलात्कार रोकना पुलिस के अकेले के बस की बात नहीं। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि क्या सरकार ने अपराधियों के सामने सरेंडर कर दिया है?

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से पूछे सवाल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भी तीखे सवाल किए। उन्होंने पूछा कि जब प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ी है, तो सरकार किस आधार पर अपनी पीठ थपथपा रही है?

कांग्रेस की प्रमुख मांगें

  1. मुख्यमंत्री को स्पष्ट करना चाहिए कि डीजीपी का बयान व्यक्तिगत राय है या सरकारी नीति।

  2. फर्जी लोन ऐप्स, डिजिटल ठगी और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए।

  3. साइबर सेल को सशक्त किया जाए और सख्त साइबर कानून लागू किए जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congresss-unique-demonstration-in-bhopal-protested-against-dgps-statement-by/article-26410

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.