कॉन्स्टेबल पिटाई मामला: आदिवासी समाज का हाईवे जाम, FIR दर्ज करने की मांग तेज

Khargone, MP

कॉन्स्टेबल राहुल चौहान की पिटाई मामले में निलंबित रक्षित निरीक्षक (आरआई) सौरभ सिंह कुशवाहा पर अब एफआईआर दर्ज करने की मांग उठ रही है।

 सर्व आदिवासी समाज, जयस और कांग्रेस से जुड़े संगठनों ने गुरुवार को खरगोन-इंदौर हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

आदिवासी समाज बोला – सिर्फ निलंबन नहीं, चाहिए FIR

कॉन्स्टेबल और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पालतू कुत्ता गायब होने पर आरआई ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से पीटा था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बुधवार रात एसपी ने आरआई को निलंबित किया। लेकिन संगठनों का कहना है कि यह कार्रवाई अधूरी है, जब तक FIR दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

हाईवे पर जाम और नारेबाज़ी

प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को खरगोन-इंदौर राजमार्ग पर धरना शुरू किया। जगह-जगह नारेबाजी हुई और कलेक्ट्रेट घेराव का प्रयास भी किया गया। सुरक्षा के लिहाज से 6 थानों के टीआई मौके पर तैनात किए गए और हाईवे का ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस को रास्ता देकर मानवीय संवेदनशीलता दिखाई।

राजनीतिक समर्थन भी मिला

इस आंदोलन को जयस, कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी का समर्थन मिल चुका है। सेंधवा विधायक भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

जांच अधिकारी को सौंपी गई जांच

निमाड़ रेंज के डीआईजी ने जांच बुरहानपुर एएसपी को सौंपी है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराया गया है और आगे की कार्रवाई आरआई व उनकी पत्नी से पूछताछ के बाद होगी।

क्या है पूरा मामला?

  • 23 अगस्त की रात कॉन्स्टेबल राहुल चौहान आरआई के सरकारी आवास पर ड्यूटी के बाद अपने क्वार्टर लौटे।

  • देर रात 1:30 बजे आरआई ने उन्हें बुलाकर कथित तौर पर कुत्ते के गायब होने पर पिटाई कर दी।

  • कॉन्स्टेबल ने अपने शरीर पर पड़े चोट के निशान का वीडियो वायरल किया।

  • अगले दिन शिकायत दर्ज की गई, जबकि कुत्ता कुछ घंटों बाद घर के पास मिल गया।

आरआई का पक्ष

आरआई सौरभ कुशवाहा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि घटना के समय वे शहर से बाहर थे। उनके अनुसार, आरक्षक ने शराब पीकर कुत्ते को पीटा और बाहर छोड़ दिया था, जिसके बाद वह नशे की हालत में मिला।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कॉन्स्टेबल पिटाई मामला: आदिवासी समाज का हाईवे जाम, FIR दर्ज करने की मांग तेज

Khargone, MP

 सर्व आदिवासी समाज, जयस और कांग्रेस से जुड़े संगठनों ने गुरुवार को खरगोन-इंदौर हाईवे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया।

आदिवासी समाज बोला – सिर्फ निलंबन नहीं, चाहिए FIR

कॉन्स्टेबल और उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि पालतू कुत्ता गायब होने पर आरआई ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से पीटा था। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद बुधवार रात एसपी ने आरआई को निलंबित किया। लेकिन संगठनों का कहना है कि यह कार्रवाई अधूरी है, जब तक FIR दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

हाईवे पर जाम और नारेबाज़ी

प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को खरगोन-इंदौर राजमार्ग पर धरना शुरू किया। जगह-जगह नारेबाजी हुई और कलेक्ट्रेट घेराव का प्रयास भी किया गया। सुरक्षा के लिहाज से 6 थानों के टीआई मौके पर तैनात किए गए और हाईवे का ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने एम्बुलेंस को रास्ता देकर मानवीय संवेदनशीलता दिखाई।

राजनीतिक समर्थन भी मिला

इस आंदोलन को जयस, कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी का समर्थन मिल चुका है। सेंधवा विधायक भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।

जांच अधिकारी को सौंपी गई जांच

निमाड़ रेंज के डीआईजी ने जांच बुरहानपुर एएसपी को सौंपी है। एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि कॉन्स्टेबल का मेडिकल कराया गया है और आगे की कार्रवाई आरआई व उनकी पत्नी से पूछताछ के बाद होगी।

क्या है पूरा मामला?

  • 23 अगस्त की रात कॉन्स्टेबल राहुल चौहान आरआई के सरकारी आवास पर ड्यूटी के बाद अपने क्वार्टर लौटे।

  • देर रात 1:30 बजे आरआई ने उन्हें बुलाकर कथित तौर पर कुत्ते के गायब होने पर पिटाई कर दी।

  • कॉन्स्टेबल ने अपने शरीर पर पड़े चोट के निशान का वीडियो वायरल किया।

  • अगले दिन शिकायत दर्ज की गई, जबकि कुत्ता कुछ घंटों बाद घर के पास मिल गया।

आरआई का पक्ष

आरआई सौरभ कुशवाहा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि घटना के समय वे शहर से बाहर थे। उनके अनुसार, आरक्षक ने शराब पीकर कुत्ते को पीटा और बाहर छोड़ दिया था, जिसके बाद वह नशे की हालत में मिला।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/constable-beating-case-demand-to-register-highway-jam-fir-of/article-31817

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.