फ्रांस के महावाणिज्य दूत ने CM मोहन से की मुलाकात

BHOPAL, MP

फ्रांस के महावाणिज्य दूत जीन मार्कसेरे ने मध्य प्रदेश प्रवास के दौरान सीएम हाउस के समत्व भवन में मुख्यमंत्री डॉ यादव से मुलाकात की. इस दाैरान सीएम मोहन ने मार्कसेरे से मध्यप्रदेश में व्यापार, वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र में फ्रांस द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की.

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फ्रांस के महावाणिज्य दूत  जीन-मार्क सेरे-चार्लेटसे मुलाकात की, इस दौरान व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों में इस यूरोपीय देश द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. एक अधिकारी ने शनिवार 26 अक्टूबर को बताया कि महावाणिज्य दूत ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की और इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला भी मौजूद थे. सेरे-चार्लेट ने सबसे पहले राज्य पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की तथा फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की.

मध्य प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं

मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आश्चर्यजनक परिदृश्यों के लिए जाना जाता है. भेड़ाघाट, सांची, भीमबेटका और खजुराहो फ्रांसीसी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं. अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य फ्रांस के साथ अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार है. फ्रांसीसी दूतावास और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे.''

पर्यटन बोर्ड की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक बिदिशा मुखर्जी के साथ बातचीत के दौरान सेरे-चार्लेट के नेतृत्व में फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की संभावना पर चर्चा की. अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में भारत में फ्रांसीसी संस्थान के निदेशक और शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के परामर्शदाता ग्रेगर ट्रूमेल और भारत में ‘एलायंस फ्रांसेइस नेटवर्क' के समन्वयक एमिली जैकामेंट शामिल थे.

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान भारत के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार, ‘टूर गाइड' को फ्रांसीसी भाषा में पारंगत बनाना और फ्रांसीसी कलाकारों को राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने का अवसर देने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई.

टूर गाइड्स को फ्रांसीसी भाषा की ट्रेनिंग

बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि फ्रांसीसी दूतावास की मदद से मध्यप्रदेश में ‘टूर गाइड' को फ्रांसीसी भाषा में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे फ्रांसीसी पर्यटकों का आसानी से मार्गदर्शन कर सकें और उनकी यात्रा को आसान बना सकें. उन्होंने बताया कि पर्यटन बोर्ड ने 19 ‘गाइड' को फ्रांसीसी भाषा का प्रशिक्षण दिया है तथा अब पर्यटन विभाग के होटलों और रिसॉर्ट्स में काम करने वाले ‘फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव', ‘रिसेप्शनिस्ट' और अन्य लाभार्थियों को भी इस भाषा में दक्ष बनाया जाएगा. मुखर्जी ने फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को मध्यप्रदेश में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया और कहा कि मध्यप्रदेश में आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में फ्रांस के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा और राज्य के कलाकार फ्रांस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2024 By दैनिक जागरण

फ्रांस के महावाणिज्य दूत ने CM मोहन से की मुलाकात

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फ्रांस के महावाणिज्य दूत  जीन-मार्क सेरे-चार्लेटसे मुलाकात की, इस दौरान व्यापार, उद्योग और पर्यटन क्षेत्रों में इस यूरोपीय देश द्वारा निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. एक अधिकारी ने शनिवार 26 अक्टूबर को बताया कि महावाणिज्य दूत ने शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की और इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला भी मौजूद थे. सेरे-चार्लेट ने सबसे पहले राज्य पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात की तथा फ्रांस और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक एवं पर्यटन क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर चर्चा की.

मध्य प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं

मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आश्चर्यजनक परिदृश्यों के लिए जाना जाता है. भेड़ाघाट, सांची, भीमबेटका और खजुराहो फ्रांसीसी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं. अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य फ्रांस के साथ अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार है. फ्रांसीसी दूतावास और मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे.''

पर्यटन बोर्ड की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक बिदिशा मुखर्जी के साथ बातचीत के दौरान सेरे-चार्लेट के नेतृत्व में फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल ने सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की संभावना पर चर्चा की. अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में भारत में फ्रांसीसी संस्थान के निदेशक और शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के परामर्शदाता ग्रेगर ट्रूमेल और भारत में ‘एलायंस फ्रांसेइस नेटवर्क' के समन्वयक एमिली जैकामेंट शामिल थे.

उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान भारत के पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार, ‘टूर गाइड' को फ्रांसीसी भाषा में पारंगत बनाना और फ्रांसीसी कलाकारों को राज्य के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने का अवसर देने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई.

टूर गाइड्स को फ्रांसीसी भाषा की ट्रेनिंग

बिदिशा मुखर्जी ने बताया कि फ्रांसीसी दूतावास की मदद से मध्यप्रदेश में ‘टूर गाइड' को फ्रांसीसी भाषा में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे फ्रांसीसी पर्यटकों का आसानी से मार्गदर्शन कर सकें और उनकी यात्रा को आसान बना सकें. उन्होंने बताया कि पर्यटन बोर्ड ने 19 ‘गाइड' को फ्रांसीसी भाषा का प्रशिक्षण दिया है तथा अब पर्यटन विभाग के होटलों और रिसॉर्ट्स में काम करने वाले ‘फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव', ‘रिसेप्शनिस्ट' और अन्य लाभार्थियों को भी इस भाषा में दक्ष बनाया जाएगा. मुखर्जी ने फ्रांसीसी फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को मध्यप्रदेश में शूटिंग के लिए आमंत्रित किया और कहा कि मध्यप्रदेश में आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों में फ्रांस के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा और राज्य के कलाकार फ्रांस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/consul-general-of-france-met-cm-mohan/article-2077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.