- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- स्मार्ट मीटर और निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे उपभोक्ता, राज्य स्तरीय आंदोलन की दी चेतावनी
स्मार्ट मीटर और निजीकरण के विरोध में सड़क पर उतरे उपभोक्ता, राज्य स्तरीय आंदोलन की दी चेतावनी
Ashoknagar, MP
अशोकनगर में सोमवार को बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के बैनर तले लोगों ने स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
अंबेडकर पार्क में जुटे उपभोक्ताओं ने धरना दिया और अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
राज्य समिति सदस्य सचिन जैन ने बताया कि बढ़ते बिजली बिलों से आम लोग पहले ही परेशान हैं। ऐसे में स्मार्ट मीटर और निजीकरण की नीति उपभोक्ताओं की मुश्किलों को और बढ़ाएगी।
उपभोक्ताओं की मुख्य मांगें
-
बिजली दरों में बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए।
-
प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद की जाए।
-
टाइम ऑफ डे टैरिफ प्रणाली को समाप्त किया जाए।
बढ़ते बिलों से चिंता
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद 100 से 500 रुपये के बिल हजारों में पहुंच गए हैं। रिचार्ज सिस्टम से गरीब और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर लगाए जा रहे हैं और बिल जमा न करने पर कनेक्शन तुरंत काट दिया जाता है।
राज्य स्तरीय आंदोलन की घोषणा
प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया कि 6 अक्टूबर को भोपाल में राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन से जुड़ने और आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए