- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि: एमपी मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने दिए मीटर र...
उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि: एमपी मध्य क्षेत्र विद्युत कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने दिए मीटर रीडिंग में पारदर्शिता के निर्देश
Bhopal,M.P
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने कहा कि “उपभोक्ता सेवा सर्वोपरि है” और कंपनी का प्रमुख उद्देश्य उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण व निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ-साथ पारदर्शी बिलिंग और बेहतर सेवाएं प्रदान करना है।
उन्होंने यह बातें भोपाल सिटी सर्किल के दानिशकुंज और विद्यानगर जोन के औचक निरीक्षण के दौरान मीटर रीडरों से चर्चा करते हुए कही। निरीक्षण के दौरान निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (भोपाल क्षेत्र) बी.बी.एस. परिहार और महाप्रबंधक (शहर वृत्त) प्रदीप सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
सिंघल ने मीटर रीडरों को निर्देश दिए कि वे रीडिंग कार्य में पूरी शुद्धता और समयबद्धता बनाए रखें ताकि उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी बिल प्राप्त हों। उन्होंने यह भी कहा कि आकलित खपत के आधार पर बिल जारी न किए जाएं, बल्कि उपभोक्ताओं को उनके वास्तविक मीटर रीडिंग के अनुसार बिल दिए जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बकायादारों और कटे हुए कनेक्शनों की भी जांच की तथा निर्देश दिया कि यदि कोई उपभोक्ता अनधिकृत रूप से कनेक्शन जोड़ता है तो नियमों के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
प्रबंध संचालक ने लाइन स्टाफ और फील्ड कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें उपभोक्ताओं से शालीन व्यवहार रखने, स्मार्ट मीटर के लाभों को जनता तक पहुँचाने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे “5 रुपए में नया कनेक्शन” तथा “प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ अंतिम उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निष्ठा रीडिंग एप, आरसीडीसी एप और स्मार्ट मीटर डिसकनेक्शन/रिकनेक्शन प्रणाली की कार्यप्रणाली पर भी विस्तृत फीडबैक लिया और मीटर रीडिंग में सटीकता, पारदर्शिता और समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
सिंघल ने कहा कि तकनीकी और वाणिज्यिक हानियों को कम करना, बिलिंग दक्षता बढ़ाना और जनजागरूकता के माध्यम से स्मार्ट मीटर के फायदों को आमजन तक पहुँचाना कंपनी की प्राथमिकता है।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए