कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत; 9 श्रद्धालु घायल, महाकाल मंदिर से लौट रहे थे सभी

Shajapur,MP

उज्जैन जिले के नैनावद से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का सफर सोमवार को एक भीषण हादसे में बदल गया। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर लखुंदर पुलिया के पास एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी।

 हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाई-बहन की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय भविष्य पिता सकाराम और 7 वर्षीय अकिला पिता सकाराम के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई-बहन थे और उज्जैन जिले की तराना तहसील के गांव बंजारी के निवासी थे।

महाकाल मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु उज्जैन जिले के नैनावद स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 3:30 बजे लखुंदर पुलिया के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और दो मासूमों की जान चली गई।

घायलों की सूची

घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल हैं:

  • माधु सिंह पिता भेरू सिंह

  • आशा पति राजेश

  • मोहन बाई पति ईश्वर

  • सपना बाई पति जीवन सिंह

  • संगीता बाई पति अर्जुन

  • नीरज पिता ईश्वर सिंह

  • विद्या पिता रवींद्र

  • अनीता पति भगवान सिंह

  • सीता बाई पति शिवलाल

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कंटेनर चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, दो मासूमों की मौत; 9 श्रद्धालु घायल, महाकाल मंदिर से लौट रहे थे सभी

Shajapur,MP

 हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाई-बहन की दर्दनाक मौत

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय भविष्य पिता सकाराम और 7 वर्षीय अकिला पिता सकाराम के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई-बहन थे और उज्जैन जिले की तराना तहसील के गांव बंजारी के निवासी थे।

महाकाल मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, सभी श्रद्धालु उज्जैन जिले के नैनावद स्थित प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के दर्शन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर लगभग 3:30 बजे लखुंदर पुलिया के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और दो मासूमों की जान चली गई।

घायलों की सूची

घटना में घायल हुए श्रद्धालुओं को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल हैं:

  • माधु सिंह पिता भेरू सिंह

  • आशा पति राजेश

  • मोहन बाई पति ईश्वर

  • सपना बाई पति जीवन सिंह

  • संगीता बाई पति अर्जुन

  • नीरज पिता ईश्वर सिंह

  • विद्या पिता रवींद्र

  • अनीता पति भगवान सिंह

  • सीता बाई पति शिवलाल

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कंटेनर चालक फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/container-collided-with-tractor-trolley-two-innocent-people-were-returning-from/article-27650

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.