- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- राजगढ़ में कांग्रेस नेता का विवादित बयान: लाडली बहना योजना पर की गई टिप्पणी से सियासत गरमाई
राजगढ़ में कांग्रेस नेता का विवादित बयान: लाडली बहना योजना पर की गई टिप्पणी से सियासत गरमाई
Rajgarh, MP
जिले में कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मंच से दिया गया एक बयान अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है।
जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि समिति अध्यक्ष जयवंत गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा – “अबकी बार एक साथ जीतेंगे, कहां की लाडली बहने सबको बोरियों में भर देंगे।”
यह बयान सीधे प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं पर कटाक्ष माना जा रहा है। जैसे ही बयान का वीडियो गुरुवार को सामने आया, यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और इसे महिलाओं का अपमान बताया।
प्रियव्रत सिंह का स्वागत कार्यक्रम
बुधवार को जिला अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार प्रियव्रत सिंह राजगढ़ पहुंचे थे। मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पूर्व विधायक मौजूद रहे। इसी दौरान जयवंत गुर्जर ने अपने संबोधन में यह विवादित टिप्पणी की। उन्होंने आगे कहा कि प्रियव्रत सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस जिले की सभी विधानसभा और लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी।
राहुल गांधी का फैसला
गुर्जर ने अपने भाषण में बताया कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के दौरान 18 नाम प्रस्तावित हुए थे, लेकिन पर्यवेक्षक की सिफारिश पर राहुल गांधी ने प्रियव्रत सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने दावा किया कि सिंह के आने से कांग्रेस में नई ऊर्जा आई है और भाजपा के कार्यकर्ता भी कांग्रेस से जुड़ने की इच्छा जता रहे हैं।
भाजपा ने किया तीखा वार
भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह सौंधिया ने बयान को महिलाओं का सीधा अपमान बताया। उन्होंने कहा, “भारत भूमि पर नारी शक्ति का अपमान कभी सहन नहीं किया गया। महाभारत तक युद्ध इसके कारण हुआ था। कांग्रेस नेता का यह बयान बेहद निंदनीय है।”
उन्होंने मांग की कि कांग्रेस को प्रदेश की लाडली बहनों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा का कहना है कि यदि कांग्रेस ने माफी नहीं मांगी तो यही महिलाएं कांग्रेस को राजनीतिक रूप से नीचे धकेलने की ताकत रखती हैं।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए